Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़महासमुंद

CG CRIME NEWS : मारपीट का विरोध करने पहुंचे शख्स की पीट-पीटकर हत्या

6 आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद। जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में सपोस गांव में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि जमीन के पुराने विवाद और अपने नाती से हुए विवाद का विरोध करने मृतक आरोपियों के पास पहुंचा था. इस दौरना उन्होंने मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया. प्रार्थी मोतीराम ध्रुव ने सांकरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा छोटा भाई शंकर ध्रुव (उम्र 50 वर्ष) के साथ आरोपी मनोहर धृतलहरे के कोठार जमीन को लेकर विवाद था और बीती रात मृतक शंकर ध्रुव के नाती अजय ध्रुव और उसके दोस्त सोमनाथ, तपुराज, हेमंत के साथ आरोपी हेतराम, मनोहर देवराज, करन, चंद्रप्रकाश और सुनील हाथ मुक्का से मारपीट की. उसके बाद मारपीट करने वालों का जब मृतक शंकर ध्रुव ने विरोध किया तो सभी आरोपियों ने मिलकर लोहे के रॉड से हमला कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और हेतराम शंकर के सीने और गर्दन में रॉड से हमला किया. वहीं हीराबाई ध्रुव बीच बचाव करने गई तो उनसे भी गाली गलौच करते हुए मारपीट किए. जिसमें हीराबाई के दाहिने हाथ में चोट आई. इस विवाद में गंभीर चोट आने से शंकर ध्रुव की मौत हो गई. इस मामले पर सांकरा थाने में धारा 294, 323, 147, 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  भिलाई स्टील प्लांट DGM के घर आग लगी..पिता की जिंदा जलकर मौत, एक दिन पहले अस्पताल से डिस्चार्ज हुए

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles