Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

फ्लोरा मैक्स फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने की आत्महत्या : कंपनी की धोखाधड़ी से था परेशान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी के एक एजेंट ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या की कोशिश की है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बीडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,  जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम संतोष साहू था। वह ग्राम दारंग का रहने वाला था। संतोष साहू और उसकी पत्नी नीरा साहू फ्लोरा मैक्स कंपनी में एजेंट के रूप में काम करते थे। इस कंपनी ने आस पास के क्षेत्रों के हजारों महिलाओं से 30 -30 हजार रुपए लेकर धोखाधड़ी की। पैसा लेने के बाद कंपनी के डायरेक्टर सहित अन्य कर्मचारी ऑफिस में ताला लगाकर फरार हो गए। इसके बाद महिलाएं संतोष और उसकी पत्नी को पैसे वापस करने के लिए तंग करते थे। इसी से परेशान होकर उसने जहर खा लिया।

इसे भी पढ़ें:  CSMCL के पूर्व MD अरुणपति बिहार से गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles