Advertisment
आम आदमी पार्टीदिल्ली

CBI ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया:शराब नीति में भ्रष्टाचार के केस में एक्शन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया है। इससे पहले, शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ED ने 21 मार्च को उन्हें गिरफ्तार किया था। वे पिछले 87 दिनों से तिहाड़ में बंद हैं। हालांकि वे 10 मई से 2 जून यानी 21 दिन के लिए पैरोल पर थे।

CBI ने केजरीवाल को बुधवार सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट (ट्रायल कोर्ट) में पेश किया था, जहां एजेंसी ने उनकी गिरफ्तारी की। CBI ने 25 जून को रात 9 बजे तिहाड़ जाकर शराब नीति में भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल से पूछताछ की थी।

इसे भी पढ़ें:  रामलीला करते समय ‘कुंभकर्ण’ को मंच पर आया हार्ट अटैक, हमेशा के लिए ‘सो गया’

नए मामले में गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जमानत याचिका वापस ले ली। लोअर कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 20 जून को उन्हें जमानत दे दी थी। ED इसके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची। 25 जून को हाईकोर्ट ने लोअर कोर्ट का फैसला पलट दिया। इसके खिलाफ केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी।

CBI और ED ने अगस्त 2022 में केस दर्ज किए थे
CBI और ED ने दिल्ली शराब नीति मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर अगस्त 2022 में केस दर्ज किए थे। ED ने 21 मार्च को शराब नीति मामले में केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार किया था। उन्हें 1 अप्रैल को तिहाड़ भेजा गया। 25 जून को तिहाड़ में केजरीवाल के 87 दिन पूरे हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  'उंगली पर स्याही न लगवाएं', वोटिंग से पहले केजरीवाल ने झुग्गीवासियों को किया आगाह

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles