Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के OYO रूम में मिली युवती की लाश

बिहार से आकर रुकी थी; बेड पर शराब की बोतल और सिगरेट पैकेट मिले

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर में एक होटल के कमरे में एक युवती की लाश बेड पर मिली है। वहीं पास में शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेट भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि युवती अपनी एक सहेली के साथ रुकी थी, लेकिन एक दिन पहले ही सोमवार को वह होटल छोड़कर चली गई। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के नालंदा निवासी जोया खातून (31) 8 मार्च को अपनी एक सहेली के साथ नहर पारा स्थित होटल रिलैक्स (ओयो होटल) में आकर रुकी थी। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। उसके मुंह से खून निकला हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में 2 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत:RIMS कॉलेज छात्र थे; रॉन्ग साइड घुसी तेज रफ्तार कार, 3 की हालत गंभीर

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही रात काफी होने के कारण कमरा सील कर दिया। अगले दिन मंगलवार सुबह फोरेंसिक टीम कमरे की जांच के लिए होटल पहुंची। पुलिस ने परिजनों को भी जानकारी दे दी है। वे भी बिहार से पहुंच गए हैं।

स्टाफ काफी देर तक डोर बजाता रहा

बताया जा रहा है कि जोया की सहेली कोलकाता की रहने वाली है। उसके जाने के बाद जब सोमवार को दिन भर जोया कमरे से बाहर नहीं दिखी तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद दरवाजा खुला तो अंदर जोया का शव पड़ा मिला।

सहेली को बोली- पेट में दर्द है

इसे भी पढ़ें:  VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या: दरभंगा के घर में मिला शव, धारदार हथियार से किया गया कत्ल

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जोया ने अपनी सहेली से पेट दर्द की शिकायत की थी। उसने सुबह से कुछ खाया भी नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत अधिक शराब पीने की वजह से हुई होगी। परिजनों से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि युवती रायपुर किस वजह से आई थी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles