Advertisment
छत्तीसगढ़

CGPSC को मिली नई अध्यक्ष, रीता शांडिल्य करेंगी कार्यभार ग्रहण

contact for Ad1
S G Travels

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को नया स्थायी अध्यक्ष मिल गया है. राज्य की पूर्व IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को आयोग का स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को बड़ा निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की कमान नई अध्यक्ष को सौंप दी है. राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग की सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष रीता शांडिल्य को स्थायी अध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश जारी किया है.

CGPSC NEWS

अधिसूचना का विवरण : सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी अधिसूचना (क्रमांक ESTB-2025/437/2025-GAD-1) के मुताबिक, शांडिल्य कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से अध्यक्ष पद संभालेंगी. यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) विनियम, 2001 के प्रावधानों के तहत की गई है. राज्यपाल के नाम से जारी इस आदेश पर सचिव अविनाश चम्पावत ने हस्ताक्षर किए हैं.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को दिवाली तोहफा; 88 हजार से अधिक श्रमिकों के खातें में भेजे गए 26 करोड़ 90 लाख

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles