Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनांदगांवराजनीतिरायपुर

लोकसभा चुनाव में कार्टून वार, बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर साधा निशाना

कहा-जांजगीर-चांपा की जनता रहें सावधान, पूर्व कब्जाबाज मंत्री की नजर अब आपकी जमीन पर है

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राजनीतिक पार्टियां मैदानी स्तर पर जुटी हुई है. वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इस बीच भाजपा ने कार्टून वार शुरू किया है. भाजपा ने आज फिर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. जिसमें बीजेपी ने लिखा है अवैध कब्जा सरगना. साथ ही उस पोस्टर में लिखा है, “सुना है जांजगीर-चांपा में बहुत जमीन है. चलो कब्जा करते हैं.” वहीं कैप्शन में भाजपा ने जांजगीर-चांपा की जनता से अपील करते हुए कहा है कि सावधान रहें, पूर्व कब्जाबाज मंत्री की नजर अब आपकी जमीन पर है.

बीते दिन बीजेपी ने एक पोस्ट किया था जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया था. बीजेपी ने एक्स पोस्ट में भूपेश बघेल को जेहादी गिरोह का झंडा थामे दिखाया और उनके पीछे खड़े लोगों को हाथ में तलवार लेकर खड़े होते हुए दिखाया गया. इसके साथ ही भूपेश को भाईजान अगला नंबर राजनांदगांव का है कहते हुए दिखाया गया है. इस पोस्ट के कैप्शन में बीजेपी ने ”राजनांदगांव या जिहादगांव…. चुनाव आपका है!” लिखा है.

इसे भी पढ़ें:  दिव्यांग बच्चों के साथ रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस ने मनाया मकर संक्रांति, आनंद मेला का किया आयोजन

बता दें कि जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया को प्रत्याशी बनाया है. वहीं बीजेपी ने कमलेश जांगड़े को अपना उम्मीदवार बनाया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles