Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़बलरामपुरहत्या

जंगल में संदिग्ध हालत में मिली युवक-युवती की लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर में बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजीत सोनी और एक युवती को बलरामपुर-अंबिकापुर मुख्यमार्ग NH-343 किनारे मार कर शवों को फेंक दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के शव आस-पास ही मिले हैं। पूरा मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरखी जंगल का है। घटना के विरोध में शहर व्यापारियों ने शहर बंद कर दिया है वहीं लोगों ने चांदो चौक पर चक्काजाम कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक डुमरखी ढाबे से करीब 100 मीटर दूर जंगल में दोनों की लाश मिली है। युवक की पहचान व्यवसायी परिवार के सुजीत सोनी (25) और युवती की पहचान किरण काशी (20) निवासी बलरामपुर के रूप में की गई है।

एनएच 343 पर टायर जलाकर चक्काजाम किया गया।
एनएच 343 पर टायर जलाकर चक्काजाम किया गया।

मर्डर को लेकर लोगों में आक्रोश

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में इच्छामृत्यु को लेकर महिला ने दिया आवेदन:19 महीने से पीएम आवास के राशि का नहीं हुआ भुगतान

व्यवसायी परिवार के युवक और युवती की लाश को जलाने की कोशिश की गई है। प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मर्डर को लेकर लोगों में आक्रोश है। बलरामपुर के चांदो चौक पर चक्काजाम कर दिया है।

युवती के शव को जलाने की भी कोशिश
युवती के शव को जलाने की भी कोशिश

अंबिकापुर से FSL की टीम पहुंच रही

घटना की सूचना पर बलरामपुर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों की हत्या की गई है। दोनों के गले और हाथ में निशान मिले हैं। अंबिकापुर से FSL की टीम बलरामपुर पहुंच रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बलरामपुर थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी की टीम मौके पर पहुंची।

इसे भी पढ़ें:  गौवंशों के खून से फिर लाल हुआ नेशनल हाइवे, गौसेवकों ने लाश को सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

प्रेम प्रसंग का मामला होने का अंदेशा

युवक-युवती की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला होने का अंदेशा है। सुजीत सोनी के पिता नंदलाल सोनी बलरामपुर के बड़े व्यवसायी हैं। वहीं युवती कॉलेज की छात्रा बताई गई है। परिस्थिति और साक्ष्यों से अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इसे लेकर ही दोनों की हत्या हुई है।

पास ही पड़ा मिला युवक का शव, मोबाइल भी मिला
पास ही पड़ा मिला युवक का शव, मोबाइल भी मिला

घर से निकला, लेकिन लौटा नहीं

परिजनों के अनुसार सुजीत सोनी शाम को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिला। युवक की स्कूटी भी घटनास्थल के पास मिली है। युवक का मोबाइल भी शव के पास मिला है। 5 माह पहले भी बलरामपुर के एक व्यवसायी की लाश जंगल में अधजली हालत में मिली थी। पुलिस इस मामले का भी खुलासा नहीं कर सकी है।

मृतक सुजीत सोनी।
मृतक सुजीत सोनी।

घटना से एक 20 घंटे पहले युवक ने अपना स्टेटस बदला था जिसमें लिखा था कि जब ऊपर वाले का हाथ हो सर पर तो नीचे वालों से क्या डरना।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल में शिक्षक ने बांटे बाइबिल, छात्रों के बैग से 14 पुस्तकें बरामद, व्याख्याता को नोटिस जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles