Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमबलरामपुर

मेडिकल स्टोर संचालक ने की पाइल्स की सर्जरी ! महिला गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंडरी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 52 वर्षीय पीड़ित महिला पाइल्स की समस्या लेकर गांव के ही गुप्ता मेडिकल स्टोर संचालक के पास गई, लेकिन मेडिकल दुकान के संचालक ने महिला को अपने झांसे में लेकर पाइल्स की सर्जरी कर दी. इसके एवज में मेडिकल स्टोर के संचालक ने पीड़ित परिवार से 23 हजार रुपये भी ले लिए. सर्जरी के बाद महिला की स्थिति काफी बिगड़ने लगी. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे अंबिकापुर स्थित मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां उसका फिर से सर्जरी किया गया और स्थिति सामान्य हुई. पीड़ित के परिजन ने बताया कि अंबिकापुर के अस्पताल में लगभग 2 लाख रुपये भी खर्च हो गए हैं.
इसे भी पढ़ें:  10000 KM से ताजमहल आई विदेशी युवती, उदास देख दरोगा बोला- क्या हुआ? झट से लगी रोने
इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि जिन्हें केवल मेडिसिन बेचने की अनुमति शासन ने दी है वह अब पीठ पीछे सर्जरी जैसे कार्य करने लगे हैं. जिसके लिए आवश्यक सामग्री भी उनके पास उपलब्ध नहीं है. आपको बता दें कि क्षेत्र में कई ऐसे मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टर फल फूल रहे हैं जो अवैध चिकित्सकिय कार्य कर रहे हैं. वही इस ओर शासन प्रशासन का कोई ध्यान भी नहीं है. वहीं मामले में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शशांक गुप्ता से जब लल्लूराम डॉट कॉम की टीम ने बात की तो उन्होंने बताया कि मामला मीडिया के माध्यम से हमारे सामने आया है. मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा ऐसी कृत्य की गई है तो जांच कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें:  देवपहरी जलप्रपात में डूबने से बच्चे की मौत, परिवार के साथ गया था पिकनिक मनाने
इस पर सीएमएचओ ने कहा कि मामला आज ही मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। अगर ऐसा हुआ है तो यह अवैध है. बीएमओ को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही जिले के सभी बीएमओ

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles