Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

नदी में तैरती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

contact for Ad1
S G Travels

बिलासपुर | तखतपुर के वार्ड नंबर 1 में मनियारी नदी के किनारे एक अज्ञात शव तैरता मिला है। सुबह-सुबह नदी में नहाने गए स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव लगभग दो से तीन दिन पुराना है और संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मर्डर का मामला है, आत्महत्या है या फिर कोई दुर्घटना। पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। तखतपुर पुलिस घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए सबूत और गवाहों की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  मोहन मरकाम के बंगले पर तैनात आरक्षक ने की खुदकुशी:ड्यूटी के बाद घर के लिए निकला था

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles