Advertisment
छत्तीसगढ़

Mobile स्कूल लाने से मना करने पर 11वीं के छात्र ने दो शिक्षकों पर किया हमला, एक की हालत गंभीर

contact for Ad1
S G Travels

धमतरी : छुट्टी के बाद स्कूल से घर जाने निकल रहे 11वीं के छात्र ने धारदार हथियार से अपने ही एक शिक्षक के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए, हमले के बाद बीच बचाव करने पहुंचे दूसरे शिक्षक पर भी छात्र हमला कर फरार हो गया। इस घटना से स्कूल परिसर में विद्यार्थियों में चीख-पुकार मच गई।

स्कूल के अन्य शिक्षकों ने घायल शिक्षकों को तत्काल उपचार के लिए वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक शिक्षक की गंभीर हालत को देखकर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रिफर कर दिया है। दूसरे शिक्षक का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छात्र को पकड़ने में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में नसबंदी के दौरान दो महिलाओं की मौत; डॉक्टरों पर लापरवाही आरोप

स्कूल की छुट्टी शिक्षक पर हमला

सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश मरई के अनुसार पांच दिसंबर को दोपहर रत्नाबांधा रोड धमतरी शहर में संचालित सर्वाेदय स्कूल में दोपहर को स्कूल की छुट्टी हुई थी। विद्यार्थी स्कूल से घर जाने के लिए बस में चढ़ रहे थे। इसी दौरान कक्षा 11वीं के एक छात्र ने वहां खड़े शिक्षक जुनैद अहमद (35 वर्ष) के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बीच बचाव करने आए शिक्षक को भी किया लहुलुहान

हमले से शिक्षक खून से लथपथ हो गए। घटना को देख एक अन्य शिक्षक कुलप्रीत सिंह ने बीच बचाव करने कोशिश की, तो छात्र ने उन्हें भी मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों शिक्षकों को खून से लथपथ देखकर विद्यार्थियों की भीड़ में चीख-पुकार मच गई। शिक्षकों को घायल करने के बाद छात्र वहां से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  हाइवा ने बाइक सवार युवक-युवती को रौंदा, युवती के दोनों पैर कुचले

एक शिक्षक की हालत गंभीर

घटना की जानकारी स्कूल के अन्य शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को होने पर तत्काल दोनों घायल शिक्षकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उपचार किया।

उपचार कर रहे डॉ अखिलेश देवांगन ने बताया कि शिक्षक जुनैद अहमद की स्थिति गंभीर है, उन्हें बेहतर उपचार के लिए रिफर किया गया है। वहीं शिक्षक कुलप्रीत सिंह का उपचार किया जा रहा है। इधर घटना की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस टीम घटना स्थल सर्वाेदय अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंचकर जांच में जुट गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles