Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

CG BREAKING: कांग्रेस ने 6 सीटों पर फाइनल किया लोकसभा प्रत्याशियों का नाम

राजनांदगांव से भूपेश, रायपुर से विकास प्रत्याशी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपने 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है. कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट का सियासी गलियारों में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, जो अब खत्म हो चुका है. सीईसी की बैठक में छत्तीसगढ़ के 11 में से 6 सीट पर नाम फाइनल कर दिया गया है. 5 पर घोषणा होना बाकी है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (राजनांदगांव लोकसभा)

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान में उतारा है. कांग्रेस लंबे समय से इस सीट को जीतने में नाकामयाब रही है. वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के संतोष पांडे यहां से सासंद हैं.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में 3000 शिक्षकों की खतरे में नौकरी

विकास उपाध्याय (रायपुर लोकसभा)

विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम से विधायक रह चुके हैं. उन्हें 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजेश मूणत से हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद अब कांग्रेस आलाकमान ने उनको लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है.

ताम्रध्वज साहू (महासमुंद लोकसभा)

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है. ताम्रध्वज साहू को 2023 विधानसभा चुनाव में ललित चंद्राकर के सामने हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले वे दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं.

राजेन्द्र साहू (दुर्ग लोकसभा)

राजेंद्र साहू को दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है. वे जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रह चुकें हैं. साथ ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी भी माने जाते हैं. पूर्व में स्व. ताराचंद साहू के क्षेत्रीय पार्टी स्वाभिमान मंच से दुर्ग विधायक और महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं. जिसके बाद साल 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

इसे भी पढ़ें:  जुआ खेलते पकड़ाए पटवारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा छह पटवारी, 20 लाख का सामान किया जब्त

ज्योत्सना महंत (कोरबा लोकसभा)

ज्योत्सना महंत को फिर से कोरबा से टिकट दी गई है. कांग्रेस आलाकमान ने दोबारा भरोसा जताते हुए अपना उम्मीदवार बनाया है. ज्योत्सना महंत के सामने इस बार भाजपा ने पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को मैदान में उतारा है.

डॉ. शिव डहरिया (जांजगीर-चांपा)

विधानसभा चुनाव में डॉ. शिव डहरिया को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भी कांग्रेस आलाकमान ने भरोसा जताते हुए जांजगीर-चांपा सीट से उम्मीदवार बनाया है. शिव डहरिया को विधानसभा चुनाव में आरंग से गुरू खुशवंत साहेब ने हराया था.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles