Advertisment
मनेंद्रगढ़छत्तीसगढ़

घर से घूमने निकले दो बच्चों की तालाब में तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. छत्तीसगढ़ के MCB जिले में दो लापता मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. दोनों बच्चे गुरुवार दोपहर से लापता थे. दोनों बच्चों का शव आज नगर पंचायत खोंगापानी के पोखरी तालाब में मिला. दोनों की मौत से परिजनों और गांव में मातम पसर गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों की पहचान सर्वेश (8 वर्ष), पिता- रविन्द्र और दूसरे बच्चे की पहचान आदित्य (8 वर्ष) पिता- बालकरण हैं. दोनों बच्चे बीते दिन गुरुवार दोपहर 3 बजे अपने-अपने घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटे. वहीं दूसरे दिन गांववालों ने तालाब में दोनों बच्चों की लाश देखी तो पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें:  CG BOARD 12th RESULT:महासमुंद की महक अग्रवाल CG 12वीं बोर्ड टॉपर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles