Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में पकड़ाया 10 करोड़ का सोना, तीन आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. भाटागांव बस स्टैंड में पुलिस ने करीब 10 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है. इसके साथ ही सोने की तस्करी कर रहे 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बड़ी मात्रा में सोना जगदलपुर से एक बस के माध्यम से भाटागांव बस स्टैंड लाया जा रहा था. पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों के पास रखे बैग में करीबन 10 करोड़ का सोना बरामद किया गया. पुलिस तीनों को पकड़कर उनसे पूछताछ कर रही है.

सूत्रों के मुताबिक करोड़ों का सोना शहर के कई बड़े सराफा कारोबारियों का बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. पुलिस टीम ने करोड़ों रुपये का सोना बरामद होने की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आईटी) को दे दी है. आईटी की ताम भी मौके पर पहुंची गई है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  स्कूल आया था डॉक्टर.. करना था छात्राओं का मेडिकल जांच लेकिन करने लगा छेड़छाड़, आत्मानंद स्कूल का मामला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles