Advertisment
CG BOARD RESULTछत्तीसगढ़रायपुर

CG BOARD 12th RESULT:महासमुंद की महक अग्रवाल CG 12वीं बोर्ड टॉपर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40% के साथ 12वीं में टॉप किया है। इस बार के रिजल्ट में 80.74 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें महज 34 फीसदी छात्र ही फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं। results.cg.nic.in लिंक पर रिजल्ट देख सकते हैं।

12वीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा दी है। इसमें से टॉप 10 में 20 लोगों ने जगह बनाई है। इनमें बलौदाबाजार जिले के 4 छात्र शामिल हैं। 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक हुई थी।

सराईपाली स्थित इवास वुडलैंड इंग्लिश मीडिया हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा महक अग्रवाल के पिता नवीन अग्रवाल व्यवसायी हैं. 12वीं बोर्ड की परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर आकर परिवार और स्कूल का नाम रौशन करने वाली महक से लल्लूराम डॉट कॉम ने खास चर्चा की.

इसे भी पढ़ें:  BJYM नेता और उसकी पत्नी ने दी जान:3 साल के बेटे को भेजा चाचा के घर; फिर कमरा बंद कर खाया जहर

महक ने बताया कि उसे टॉप 10 में आने की उम्मीद थी, क्योंकि उसने 10वीं बोर्ड की परीक्षा में भी उसने टॉप टेन में जगह बनाई थी. लेकिन उसे इस बात का अनुमान नहीं था कि वह पूरे प्रदेश में टॉप करेगी. टॉप करने के सभी लोग बहुत ज्यादा खुश हैं.

उन्होंने कॉमर्स विषय लेने के पीछे वजह बताते हुए कहा कि चचेरे भाई-बहन की प्रेरणा से इस विषय का चयन किया था. माता-पिता ने इस निर्णय का समर्थन किया. पढ़ाई में स्कूल प्रिंसिपल से लेकर सभी शिक्षकों का शुरू से पूरा सहयोग मिलता रहा है.

महक ने परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए शुरू से ही पढ़ाई करने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा न सोचें कि आखिरी में परीक्षा में पढ़ाई कर अच्छे अंक हासिल कर लेंगे.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा: जंगली सूअर को मारने लगाए करंट से नाबालिग की मौत

इसके अलावा जब भी जरूरत महसूस हो, शिक्षकों की मदद लें. यूट्यूब के जरिए भी पढ़ाई में मदद मिलती है. वहीं सफलता हासिल नहीं कर पाए छात्रों के लिए कहा कि हार नहीं माननी है, फिर से लगन से पढ़ाई करें.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles