Advertisment
कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़

बहू ने सास को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला:कोंडागांव में बर्तन धोने को लेकर हुआ था विवाद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव जिले में बहू ने अपनी सास का कत्ल कर दिया है। दोनों के बीच बर्तन धोने को लेकर विवाद हुआ था। सास की बातों से खफा होकर बहू ने डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला बड़े डोंगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, खंडसरा गांव के शांतिनगर में वारदात हुई है। इस गांव की रहने वाली महिला चमरीबाई एक परिचित के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। शाम के वक्त लौटी तो घर में बर्तन झूठे पड़े थे। इसी बात पर अपनी बहू संगीता दुग्गा के साथ उसकी बहस हो गई। सास-बहू को झगड़ा करते देख महिला का देवर और बाकी लोग घर से बाहर चले गए।

इसे भी पढ़ें:  राजधानी में 8 वाहन जलकर खाक : धू धू कर जले 7 दो पहिया और 1 ऑटो, देखिए Video…

डंडे से की पिटाई

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि, बहू संगीता ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी सास की हत्या कर दी। जिसके बाद खुद मौके से फरार हो गई। कुछ देर बाद जब महिला का बेटा और बहू का देवरा घर पहुंचा, तो उसने अपनी मां की खून से लथपथ पड़ी लाश देखी।

थाने में मामला दर्ज

इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। परिजनों ने इस मामले के संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि, आरोपी महिला वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  केशकाल घाटी पर टनल का काम शुरू,रायपुर से 7 घंटे में विशाखापट्टनम का सफर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles