Advertisment
छत्तीसगढ़

फर्जी आबकारी पुलिस बनकर वसूले हजारों रूपए, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

contact for Ad1
S G Travels

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फर्जी आबकारी पुलिस बनकर छापा मारने पहुंचे पांच आरोपियों में से चार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। यह मामला शक्ति थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सक्ती के परसदा खुर्द गांव में एक ग्रामीण के घर पांच युवक सोमवार की रात पहुंचे थे। इनमें से एक युवक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, जिस पर आबकारी विभाग और पुलिस दोनों के मोनो लगे थे। बाकी चार युवक सिविल ड्रेस में थे।

आरोपियों ने खुद को आबकारी विभाग का अधिकारी बताते हुए ग्रामीण को जेल भेजने की धमकी दी और 30 हजार रुपये की मांग करने लगे। ग्रामीणों को शक होने पर आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर चार युवकों को पकड़ लिया और उन्हें सक्ती पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया कल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेंद्र गोस्वामी, अजय गोस्वामी, रामनारायण धीवर और लोकेश राठौर के रूप में हुई है, जो सभी जांजगीर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से दो बाइक और तीन मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

सक्ती एएसपी हरीश यादव ने बताया कि रात में सूचना मिली कि कुछ युवक एक घर में घुसकर खुद को आबकारी अधिकारी बताकर वसूली कर रहे हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे तो पाया गया कि एक युवक वर्दी में था, जिस पर आबकारी और पुलिस दोनों का मोनो लगा था। उसके साथ तीन युवक सिविल ड्रेस में थे। सभी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे किसी भी विभाग से संबंधित नहीं हैं, केवल पैसे की उगाही के लिए ऐसा भेस धारण किए हुए थे। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  गले में बिस्किट फंसने से हुई महिला की मौत, परिजनों ने जमकर मचाया हंगामा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles