Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

एटीएम में पट्टी लगाकर पैसे निकालने वाले हुए गिरफ्तार, काम आई कस्टमर की सतर्कता

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। एटीएम के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर ग्राहकों की रकम उड़ाने वाले गिरोह को एसीसीयू की टीम और सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित युवकों के कब्जे से एक कार और 30 हजार रुपये जब्त किए गए हैं।

आरोपित युवकों से पूछताछ कर उनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि मंगला बाबजी कॉलोनी में रहने वाले 30 साल के आशीष पंकज कुमार ने चोरी की शिकायत की है।

युवक ने बताया कि वह अपनी मां के एकाउंट से रुपये निकालने के लिए एटीएम गया था। उसने नौ हजार पांच सौ रुपये निकालने के लिए प्रक्रिया पूरी की। एटीएम से रुपये निकलकर मशीन में ही फंस गए।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे ने बदले ऑनलाइन टिकट रिजर्वेशन के नियम, अब सिर्फ यह लोग ही कर सकेंगे रिजर्वेशन

आशीष ने शटर बॉक्स के पास लगी पट्टी देखकर तत्काल इसकी जानकारी डायल 112 को दी। साथ ही बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ ही एसीसीयू की टीम ने मौके पर निगरानी शुरू कर दी।

कुछ देर बाद ही वहां कार सवार युवक आए। वे रुपये निकालकर जाने लगे। इसी बीच वहां पुलिस धमक गई। जवानों ने चार युवकों को पकड़ लिया। उनके पास 30 हजार रुपये, कार जब्त की गई।

कार में घूमकर शहर में तीन जगहों पर की चोरी

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपित युवकों ने शहर के पुराना बस स्टैंड इमलीपारा, महाराणा प्रताप चौक, राजकिशोर नगर एटीएम में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

इसे भी पढ़ें:  धान खरीदी के लिए बड़ा फैसला: जिन सोसायटियों में हुई धान की शार्टेज, उनके प्रबंधक इस साल रखे जाएंगे खरीदी से दूर

आरोपित युवक कार में घूमकर एटीएम में पट्टी लगाते थे। इसके बाद ग्राहकों के आने और जाने का इंतजार करते थे। ग्राहकों के जाने के बाद आरोपित पट्टी निकालकर ग्राहकों के रुपये ले जाते थे।

गिरफ्तार आरोपित

  • निलेश चंद्रवंशी (31) निवासी 27 खोली विकास नगर कुदुदंड।
  • विरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी (38) निवासी मुर्रा भटठी रोड हेमू नगर तोरवा।
  • महेन्द्र कुमार पटेल उर्फ रितेश (28) निवासी दयालपुर जिला सारंगढ।
  • योगेश पटेल (22) निवासी दयालपुर थाना सलिहा जिला सारंगढ़।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles