Advertisment
देश

देश की रक्षा करेंगे ‘रोबो डॉग्स’, इंडियन आर्मी डे परेड में दिखेगा इनका जलवा, जवानों के साथ कदम से कदम मिलकार करेंगे परेड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पुणे में 15 जनवरी, 2025 को सेना दिवस मनाया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि पुणे में सेना दिवस का आयोजन हो रहा है। Army Day Parade में इंडियन आर्मी इन रोबोटिक म्यूल्स का पर्दर्शन करेगी। इससे पहले इंडियन आर्मी के सदर्न कमांड ने पुणे के बॉम्बे इंजीनियर्स परेड ग्राउंड में रोबॉटिक MULE (Multi Utility Leg Equipments) शोकेस किए हैं। रोबो डॉग्स के रिहर्सल के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इंडियन आर्मी इन रोबोटिक म्यूल्स को रिमोट के जरिए ऑपरेट कर रही है।

इन हाईटेक फीचर्स से है लैस

इसे भी पढ़ें:  महीने के पहले ही दिन भारत का अमेरिका पर जबरदस्त प्रहार, हिल गया वाशिंगटन डीसी

ये रोबोटिक म्यूल्स (UGVs) काफी पावरफुल हैं और ये सीढ़ियां भी चढ़ सकते हैं। स्टीप चढ़ाई पर भी ये रोबोट्स आसानी से चल सकते हैं। इन्हें -40 डिग्री सेल्सियस से लेकर +50 डिग्री सेल्सियस में ऑपरेट किया जा सकता है। इन्हें रिमोट से चलाया जाता है और ये 15 किलोग्राम का पेलोड लेकर चल सकते हैं।

ऑडियो-विजुअल भी जुटा सकते हैं ये रोबोटिक डॉग

इन रोबोटिक डॉग के काम करने के लिए कोई खास जगह की आवश्यकता नहीं होती है। ये हर प्रकार के इलाकों में अपने काम को अंजाम दे सकते हैं। कई और भी खासियत है, जैसे- ऊंचाईयों पर चढ़ना, सीढ़ियों पर चढ़ना. इतना ही नहीं इनमे लगे कैमरे से ये सामने आई किसी भी बाधा से बच सकते हैं। रोबोटिक डॉग्स किसी भी जगह से ऑडियो-विजुअल जुटा सकते हैं साथ ही ये कम रोशनी या फिर रात के अंधेरे में भी काम करने में सक्षम हैं।

इसे भी पढ़ें:  राज्यसभा में राणा सांगा पर हंगामा, मल्लिकार्जुन खरगे बोले-‘संविधान घर जलाने की अनुमति नहीं देता’

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles