Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

एयरपोर्ट में मची खलबली

एयरपोर्ट में यात्री से मिले 5 जिंदा कारतूस से सनसनी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

एयरपोर्ट में बुधवार की शाम उस समय खलबली मच गई जब एक यात्री के पास पांच जिंदा कारतूस मिले। यात्री के बैग को लेकर जब स्कैनिंग की गई तो उसमें पांच गोलियां मिलीं। इसके बाद ही एयरपोर्ट में तैनात जवान हरकत में आ गए। फौरन बैग और यात्री को हिरासत में ले लिया गया।

बताया जा रहा है कि यात्री सुधीर अग्रवाल रायपुर से मुंबई जा रहे थे। उनके लगेज की स्कैनिंग के बाद ही पता चला कि उनके बैग में पांच जिंदा कारतूस हैं। उन्होंने सुरक्षा जवानों को बताया कि उनके पास लाइसेंसी हथियार है। सुरक्षा के लिहाज से हथियार और कारतूस एक साथ लेकर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूछताछ में संतुष्ट होने के बाद यात्री को मुंबई फ्लाइट में सवार कर दिया गया। फिलहाल उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इधर दूसरी ओर यात्रियों को सर्विस क्वालिटी देने के मामले में इस बार रायपुर एयरपोर्ट की रैंकिंग खिसक गई है। इस कैटेगरी में रायपुर एयरपोर्ट पहले नंबर पर भी रह चुका है। लेकिन इस बार केंद्रीय अथॉरिटी के अनुसार स्वामी विवेकानंद विमानतल ने सर्विस क्वालिटी के क्षेत्र में पांचवां स्थान मिला है।

इसे भी पढ़ें:  खेत में रखी धान की खरही में लगी आग:किसान को लाखों का नुकसान; गांव के ही किसी व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप

एयरपोर्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (एसीआई)- एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) द्वारा किए गए सर्वे में रायपुर विमानतल को 4.88 की रेटिंग मिली है। पहले नंबर पर 4.19 रेटिंग के साथ इंदौर है। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) ने ही 15 शहरों के परिणाम घोषित किए हैं। विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 2023 की रिपोर्ट में चेन्नई व वाराणसी विमानतल को 4.90 रेटिंग मिली है। ये दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इसी तरह त्रिची हवाई अड्डा 4.89 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर है।

इस सूची में गोवा, विशाखापटनम, त्रिची, रायपुर, भुवनेश्वर, कालीकट, कोलकाता, पुणे, अमृतसर, श्रीनगर, कोयंबटूर और पटना विमानतल को श​ामिल किया गया है। सर्वे में प्रमुख मानकों में एयरपोर्ट में सफाई सबसे प्रमुख रही। इसके साथ ही यात्री सुविधाएं और कर्मचारियों का व्यवहार भी मुख्य प्वाइंट था। वहीं तकनीकी मामलों में कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, साइड बोर्ड, टर्मिनल भवन में चलने की दूरी, चेकिंग काउंटर पर सुविधाएं आदि सुविधाओं को शामिल किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  मंत्रालय में मंत्रियों के लिए 12 कमरे: 13वें मंत्री के लिए जगह नहीं, जीएडी वैकल्पिक व्यवस्था में जुटा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles