Advertisment
धमतरीछत्तीसगढ़

छुट्टी में घर आए CRPF के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के छोड़कर जाने का था गम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी। सीआरपीएफ के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, पुलवामा में पदस्थ सुरेश सोनवानी करीब एक माह की छुट्टी लेकर अपने गृह ग्राम ढेमार आया हुआ था, इसी दौरान उसने अपने घर के अंदर रूम में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार जवान और उनके पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पत्नी छोड़ कर चली गई थी, जिसका गम जवान को बना रहता था, इस बीच जवान ने घर पर ही ख़ुदकुशी कर ली। जवान ने जब रूम में फांसी लगाया, तब घर पर कोई नहीं था। उनकी मां सामाजिक कार्य से बाहर गई हुई थी, जब वह घर वापस आई तो रूम में आवाज लगाई, कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर दरवाजे को खोला गया। तब देखा उनका बेटा सुरेश सोनवानी फांसी पर लटका हुआ है, मां की चीख पुकार सुनकर आस पास लोग पहुंचे और पुलिस को मामले की सुचना दी, सुचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।  बहरहाल जवान आखिर किसलिए ख़ुदकुशी किया है, यह कारण अज्ञात बनी हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही पता लग पाएगा की आखिर जवान ने ख़ुदकुशी क्यों की।

इसे भी पढ़ें:  महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी शराब की तस्करी, GPS को चकमा देकर महाराष्ट्र से ला रहे थे आरोपी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles