
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
अकलतरा पुलिस ने एक रेड कार्यवाही में 6 लोगों को गांजा पीते हुए और सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा
जांजगीर चाम्पा। थाना अकलतरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 सब्जी मंडी के पीछे कुछ लोगों के द्वारा गांजा एवं सुलेशन पीकर बैठे रहते हैं एवं आने जाने वालों को गाली-गलौज कर करते हैं, जिसको मना करने पर गाली गलौच करते है की सूचना पर निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा द्वारा जाकर रेड कार्यवाही किया जिसमें मौके पर 6 लोगों को गांजा पीते हुए सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा जाकर विधिवत NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



