Advertisment
Uncategorized

मैच के दौरान अचानक मैदान पर गिर पड़ा क्रिकेटर, मौके पर हुई मौत, सामने आई ये बड़ी वजह

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

ऑस्ट्रेलिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर जुनैद जफर खान की मैच के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी के कारण उनका शरीर जवाब दे गया।

मैच के दौरान चार बार गिरे, लेकिन खेलते रहे

यह घटना बीते शनिवार की है, जब एडिलेड के कॉनकोर्डिया कॉलेज ओवल में ओल्ड कॉनकोर्डियन्स और प्रिंस एल्फ्रेड ओल्ड कॉलेजियन्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। मैच के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका था। इसी बीच जुनैद की तबीयत बिगड़ने लगी और वह चार बार मैदान पर गिर पड़े। हालांकि, उन्होंने खेल जारी रखा, लेकिन शाम 4 बजे अचानक बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं बच सके।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में भीषण सड़क हादसा: ऑटो को कार ने मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

रमजान में रोजे के कारण बिगड़ी तबीयत?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुनैद खान रमजान के चलते रोजे पर थे। गर्मी से उनका शरीर बुरी तरह प्रभावित हुआ और अंततः मैदान पर ही उनकी जान चली गई। एडिलेड क्रिकेट टर्फ एसोसिएशन के नियमों के मुताबिक, अगर तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाता है, तो खेल को रोक दिया जाता है। वहीं, 40 डिग्री पर इस पर विचार किया जाता है। लेकिन इस मैच को जारी रखा गया, जिसका खामियाजा जुनैद को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।

पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया तक का सफर

जुनैद खान की उम्र 40 साल के पार थी और वह 2013 में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान से एडिलेड शिफ्ट हो गए थे। वह टेक इंडस्ट्री में काम कर रहे थे और क्रिकेट उनका जुनून था। जुनैद के दोस्त हसन अंजुम ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा, “यह बेहद दुखद है, उन्होंने अपने जीवन में अभी बहुत कुछ हासिल करना था।” उनके एक अन्य दोस्त नजम हसन ने भी जुनैद को एक बेहतरीन इंसान बताया।

इसे भी पढ़ें:  कुएं से निकलने लगा पेट्रोल : लोगों ने बाल्टियों में भरकर निकाला, पेट्रोल पंप का टैंक फटने से रिसाव

टीम और इस्लामिक सोसाइटी ने जताया शोक

जुनैद खान की टीम ओल्ड कॉनकोर्डियन्स ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे क्लब के अहम सदस्य जुनैद खान अब हमारे बीच नहीं रहे। यह क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।” इस्लामिक सोसाइटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के प्रेसिडेंट ने भी उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है, जहां सिडनी और विक्टोरिया के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से भी ज्यादा पहुंच चुका है। ऐसे में जुनैद खान की मौत ने खेल के दौरान सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सिरमौर में नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन से आवाजाही बंद, सैकड़ों गाड़ियां फंसी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles