Advertisment
Uncategorized

बिजनौर में भीषण सड़क हादसा: ऑटो को कार ने मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिजनौर में भीषण एक्सीडेंट हो गया। शुक्रवार (15 नवंबर) देर रात यहां कार और ऑटो की टक्कर से दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल हैं। इनमें से 6 लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। मृतक धामपुर के तीबड़ी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने उनके शव कब्जे में लेकर विवेचना शुरू की है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

धामपुर थाना के तीबड़ी गांव निवासी खुर्शीद अंसारी के बेटे विशाल (25) का निकाह बिहार में खुशी (22) के साथ हुआ। विशाल और खुशी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ  बिहार से मुरादाबाद लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें 6 लोग अंसारी परिवार के और 7वां मृतक ऑटो चालक है।

इसे भी पढ़ें:  सरकार का बड़ा फैसला, सड़क दुर्घटना में घायलों के मददगार को मिलेंगे 10 हजार रुपये

खुर्शीद और उनके बेटे बहू सहित 7 की मौत 
हादसे में खुर्शीद अंसारी (65), उनके बेट विशाल अंसारी (25), विशाल की बेगम खुशी (22), मुमताज़ (45), रूबी (42), बुशरा (10) और ऑटो चालक अजब की मौत हो गई। जबकि, 2 लोग घायल हैं।

झारखंड से बेटे का निकाह कर लौटा था परिवार 
हादसे में घायल युवक ने बताया, भाई की शादी करके हम लोग झारखंड से लौट रहे थे। मुरादाबाद तक ट्रेन से आए। मुरादाबाद से ऑटो कर घर जा रहे थे। रात 2 बजे के करीब तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। हादसे के समय घना कोहरा था।

कार चालक भी घायल, FIR दर्ज 
बिजनौर एसपी अभिषेक ने बताया कि ऑटो और कार हादसे की सूचना सुबह-सुबह मिली है। कार की टक्कर से ऑटो सवार 6 लोगों की मौत हो गई। इलाज के दौरान ऑटो चालक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में कार चालक भी घायल हो गया है। उसके खिलाफ कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली है।

इसे भी पढ़ें:  BJP नेता नवनीत राणा को मिली गैंगरेप की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती भी मांगी

CM योगी ने जताया दु:ख 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर सड़क हादसे में 7 की की मौत पर शोक जताया है। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles