Advertisment
Uncategorized

भारत-बांग्लादेश के संबंधों में दरार! अपने राजदूत को तुरंत बुलाया वापस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत सहित पांच देशों से अपने राजदूत वापस बुला लिए हैं। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, पुर्तगाल और संयुक्त राष्ट्र से बांग्लादेश के राजदूत वापस बुलाए गए हैं। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद बांग्लादेश और भारत के संबंध कुछ खास नहीं रहे हैं। 

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय द्वारा यह आदेश बिना किसी देरी के वापस लौटने के निर्देश के साथ जारी किया है। यह कदम देश की विदेश सेवा के भीतर असंतोष या अन्य आंतरिक कारणों की वजह से लिया गया हो, ऐसा हो सकता है, क्योंकि ये नियुक्तियां राजनीतिक नहीं थीं।

इसे भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, दो हिस्सों में बंट गई मगध एक्सप्रेस, राहत और बचाव कार्य शुरू

भारत में उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान के अलावा जिन अन्य लोगों को वापस बुलाया गया है, उनमें न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि और ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम और पुर्तगाल में बांग्लादेश के राजदूत शामिल हैं। जिन राजदूतों को वापस बुलाया गया है, वह आने वाले महीनों में रिटायर होने वाले थे। भारत में उच्चायुक्त रहमान भी इनमें शामिल हैं।

यूनुस सरकार के फैसलों से खुश नहीं है भारत

बता दें कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद से बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति हाल के महीनों में अस्थिर रही है। हसीना ने 5 अगस्त को बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया और भारत में शरण ले ली थी। इसके बाद बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया था। इस बीच देश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण अल्पसंख्यक समूहों, विशेष रूप से हिंदुओं पर हमले के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि अंतरिम सरकार ने इन हमलों को धार्मिक की बजाय राजनीतिक बताया है।

इसे भी पढ़ें:  हिजाब के विरोध में ईरानी युवती ने यूनिवर्सिटी कैंपस में उतार दिए अपने सारे कपड़े, पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद किया ये हाल

2022 में उच्चायुक्त बने थे रहमान

कैरियर राजनयिक रहमान को जुलाई 2022 में भारत में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि और स्विट्जरलैंड और सिंगापुर में दूत के रूप में काम कर चुके थे। उन्होंने विकास सहयोग को आगे बढ़ाने और दोनों पक्षों के बीच बेहतर संबंध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आपसी संबंध मजबूत बनाए रखने की जरूरत
बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा है कि दोनों देशों को आपसी संबंध मजबूत बनाए रखने की जरूरत है, खासकर ऐसे समय में जब बांग्लादेश राजनीतिक रूप से अस्थिरता का सामना कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बाबा रामदेव को नोटिस देंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, जानें क्यों छिड़ा विवाद?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles