Advertisment
Uncategorized

BJP नेता रूपा गांगुली गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला? Mahabharat में द्रौपदी का किरदार निभाकर हुईं थीं फेमस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता रूपा गांगुली को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक गांगुली को पुलिसकर्मियों के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बीजेपी नेता स्थानीय महिला भाजपा नेता रूबी दास की रिहाई की मांग को लेकर दक्षिण कोलकाता के एक पुलिस थाने के सामने बुधवार रात से ही धरने पर बैठी थीं। बुधवार शाम को गिरफ्तार किए गए भाजपा समर्थकों में दास भी शामिल थीं।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, बुधवार सुबह कोलकाता के बांसद्रोणी इलाके में जेसीबी की मदद से सड़क मरम्मत का काम चल रहा था। स्टूडेंट नगर पालिका के वार्ड नंबर 113 का रहने वाला था। आरोप है कि कोचिंग सेंटर जाते समय छात्र को जेसीबी ने टक्कर मार दी और कुचल दिया। छात्र को सिर में गंभीर चोटें आईं. अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। स्थानीय लोगों का कहना था कि हादसे के बावजूद मौके पर टीएमसी की स्थानीय पार्षद अनीता मजूमदार नहीं पहुंचीं। लोग पार्षद को तत्काल मौके पर बुलाने के लिए अड़ गए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे।

इसे भी पढ़ें:  कोलकाता रेप केस: छलका सेक्स वर्करों का दर्द, कहा – हमारे पास आएं…

पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में कोलकाता पुलिस के सहायक आयुक्त प्रदीप घोषाल पहुंचे तो उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा था। इस बीच, कोलकाता पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी का आरोप था कि कोलकाता पुलिस ने पार्टी नेता रूबी मंडल और उनके समर्थकों को चुन-चुनकर गिरफ्तार किया है।

जब इस बात की जानकारी पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली मिली तो वे बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन पहुंचीं और न्याय की मांग करते हुए थाने के बाहर धरने पर बैठ गईं। देर रात तक थाने के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थकों की भीड़ जुट गई। रूपा थाने में दाखिल हुईं और बीजेपी कार्यकर्ता बाहर प्रदर्शन करने लगे। बीजेपी का कहना था कि रूबी मंडल को बिना किसी शिकायत के हिरासत में ले लिया। जबकि छात्र की मौत के मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रूपा ने कहा, मैं रातभर थाने में ही रहूंगी। जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, मैं यहीं बैठूंगीं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांगुली को ही गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  बॉलीवुड एक्ट्रेस अस्पताल में हुईं भर्ती, 13 टांके लगने के बाद हाल हुआ बेहाल

रूपा गांगुली ने क्या आरोप लगाया

गांगुली ने दावा किया कि दास और अन्य बीजेपी समर्थक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय प्रदर्शनकारियों को ही गिरफ्तार कर लिया। गांगुली पूरी रात धरने पर बैठी रहीं और आखिरकार गुरुवार को सुबह 10 बजे के करीब कोलकाता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही उन्हें पुलिस वाहन में बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन परिसर से ले जाया गया। गिरफ्तारी के बाद गांगुली ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें अपना बैग तक ले जाने नहीं दिया। वहीं, पुलिस के मुताबिक गांगुली को पुलिसकर्मियों के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  गौतम अडाणी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 20 फीसदी तक गिरे स्टॉक्स

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles