Advertisment
छत्तीसगढ़

जेम पोर्टल खरीदी में भ्रष्टचार: राजीव लोचन महाविद्यालय के प्राचार्य सहित 3 प्रोफेसर निलंबित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजिम । गारियाबंद जिले के राजीव लोचन महाविद्यालय के प्राचार्य सहित 3 प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। प्राचार्य सहित तीनों प्रोफेसर पर उच्च शिक्षा विभाग ने जेम पोर्टल से खरीदी में भ्रष्टचार उजागर होने पर कार्रवाई की है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय रायपुर से आदेश जारी किए गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा, सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहन लाल वर्मा, सहायक प्राध्यापक देवेन्द्र देवांगन, सहायक प्राध्यापक मनीषा भोई ने जेम पोर्टल के माध्यम से की गई क्रय की गई सामग्री में आर्थिक अनियमितता में प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाई गई है। जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय की गई सामग्री में इनके द्वारा छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया है। राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य और सहायक प्राध्यापकों को सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय रायपुर रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : EOW-ACB ने SDM-तहसीलदार समेत 20 अफसरों के ठिकानों पर मारे छापे

बिना निविदा बांटे कार्य
बताया गया है कि, 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए गठित कमेटी के संयोजक अपर संचालक-उच्च शिक्षा संचालनालय डॉ. किशोर कुमार तिवारी को नियुक्त किया गया है। आरोप है कि कॉलेजों के जिम्मेदारों ने बिना निविदा अपने चहेतों को लाखों का कार्य बांट दिए। 10 नग कम्प्यूटर खरीदी में गड़बड़ी पाई गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles