
जांजगीर-चांपा में कांग्रेसियों ने निकाली मशाल रैली, कहा- खाते फ्रीज कर लोकतंत्र की हत्या की
कांग्रेस पार्टी की खातों को फ्रीज किए जाने को लेकर जांजगीर चांपा में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस रैली निकाली। केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया है। कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर तानाशाही और लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने शनिवार की शाम 6 बजे मशाल रैली निकाली। यह रैली अकलतरा चौक से लेकर कचहरी चौक तक निकली गई। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया है कि केन्द्र की मोदी सरकार के तानाशाह पूर्ण रवैया अपना रही है।
गुप्त चुनावी चंदे के खुलासे से तिलमिला उठा केंद्र सरकार
वहीं आयकर विभाग को भेज कर लोकसभा चुनाव के दौरान बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है, जो कि निंदनीय है। बैंक खातों को फ्रीज किए जाने से लोकतंत्र की हत्या बताया है। कांग्रेस नेताओ का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने गुप्त चुनावी चंदा को आप संवैधानिक घोषित किए जाने से केंद्र सरकार तिलमिला उठी है।
कांग्रेस को वित्तीय रूप से पंगु बनाने की साजिश
भाजपा सरकार के द्वारा देश की सबसे प्रमुख विपक्षीय पार्टी कांग्रेस के सभी बैंक खातों को फ्रीज कर लोकसभा चुनाव में भाग लेने से रोकने की कोशिश की जा रही है। जिला कांग्रेस उप अध्यक्ष विवेक सिंह सिसौदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को वित्तीय रूप से पंगु बनाने की साजिश की है।
प्रधानमंत्री के इशारों पर रची गई साजिश
मुख्य विपक्षीय दल के चुनाव लड़ने के रास्ते में बाधा उत्पन्न की जा रही है। इससे जाहिर होता है कि भारत के दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने का दावा झूठा है। चुनाव में कमजोर करने के लिए प्रधानमंत्री के इशारों पर साजिश रची गई है।



