Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायपुर

दुखद खबर : रायपुर में खिलाड़ी को ट्रेनिंग देते समय कोच की मौत, दिल्ली से आए थे प्रशिक्षक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 रायपुर। राजधानी रायपुर के जोरा स्थित न्यू इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में खिलाड़ी को ट्रेनिंग देते समय टेनिस कोर्ट में कोच की अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत दिल्ली से आए थे. 29 मार्च को शाम करीब 5.30 बजे उनकी मौत हो गई. जब वह खिलाड़ी को ट्रेनिंग देते समय अचानक जमीन पर गिरे तो उन्हें मौके पर सीपीआर दिया गया, लेकिन कोशिश विफल रही. पोस्टमॉर्टम में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई है. रायपुर में इस तरह का यह पहला मामला है.

50 वर्षीय टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत कल ही दिल्ली से अपने खिलाड़ी के साथ 30 मार्च से शुरू हुए एशियन अंडर 14 टेनिस प्रतियोगिता में पहुंचे हुए थे. जब टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत अपने खिलाड़ी को अभ्यास करा रहे थे तभी दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें तत्काल सीपीआर देने की कोशिश की गई और हॉस्पिटल पहुंचाया गया परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका. शरद राजपूत दिल्ली की जाने-माने टेनिस परिवार के सदस्य थे.

इसे भी पढ़ें:  पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, शव घर के बाहर फेंककर पति हुआ फरार

टूर्नामेंट कोर्डिनेटर रूपेंद्र चौहान ने जानकारी दी कि छग टेनिस संघ के महासचिव होरा के प्रयासों से उनके पार्थिव शरीर को समस्त औपचारिकता पूर्ण कर उनके दिल्ली से आये परिजनों को सौंपा गया. जो उन्हें शाम वायुमार्ग से दिल्ली लेकर रवाना हुए. रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं आईटीएफ जूनियर के पुरस्कार वितरण से पहले छग टेनिस के पदाधिकारियों और उपस्थित खिलाड़ियों ने उन्हें दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles