Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुरराजनीतिरायपुर

छत्तीसगढ़ की 5 सीटों पर फंसा कांग्रेस में पेंच

बिलासपुर में देवेंद्र, कांकेर में अनिला और सरगुजा में अमरजीत की एंट्री से नाम अटके

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस ने शुक्रवार को 39 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ की 11 में से 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया । बाकी 5 सीटों को लेकर बैठक में सहमति नहीं बन पाई है।

जानकारी के मुताबिक सूची में बिलासपुरसीट से देवेंद्र यादव, कांकेर में अनिला भेंडिया और सरगुजा में अमरजीत भगत की एंट्री से सूची अटक गई है। जबकि बस्तर और रायगढ़ में भी किसी 1 प्रत्याशी के नाम पर मुहर नहीं लग पाई।

बिलासपुर से देवेंद्र यादव का नाम पैनल में शामिल

दिल्ली में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बिलासपुर लोकसभा सीट से OBC वर्ग में यादव समाज से प्रत्याशी के तौर पर विष्णु यादव का नाम लगभग तय माना जा रहा था। इस सीट से अचानक देवेंद्र यादव का नाम बैठक में मौजूद प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता ने लिया। इसके चलते इस सीट पर सहमति बनते-बनते रह गई।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : पेट्रोल पंप मैनेजर ने 68 लाख रुपये का किया गबन, पकड़े जाने के डर से ट्रेनों में घूमता था आरोपी

कांकेर सीट से अनिला भेंडिया के नाम पर चर्चा

इसी तरह कांकेर सीट में पैनल में पहला नाम बीरेश ठाकुर का था। पैनल में नरेश ठाकुर के नाम पर भी चर्चा हुई, लेकिन एन वक्त पर पूर्व मंत्री अनिला भेंडिया को उतारने की बात हुई। सभी समीकरणों पर विस्तार से चर्चा के लिए फिलहाल इस सीट से भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई।

सरगुजा में भगत की एंट्री, शशि का नाम अटका

बात अगर सरगुजा सीट की करें तो शशि सिंह का नाम तय माना जा रहा था। पैनल में शामिल पूर्व मंत्री अमरजीत भगत को इस सीट से लड़ाने की पैरवी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने की जिसके बाद यहां से भी नाम के ऐलान को रोक दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  गौरेला जनपद के मनरेगा लोकपाल को 25 हजार की रिश्वत लेते ACB की टीम नेरंगेहाथ पकड़ा

रायगढ़ से डॉ मेनका सिंह का नाम आया

रायगढ़ लोकसभा से लालजीत राठिया, चक्रधर सिदार और रामनाथ सिदार का नाम पैनल था। यहां से डॉ मेनका सिंह का नाम लिए जाने के बाद इस सीट से भी नाम तय नहीं हो पाया है।

पार्टी की पसंद बैज, कवासी दिलाना चाहते हैं बेटे को टिकट

जहां तक बस्तर सीट की बात है तो यहां से कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को चुनाव लड़ाना चाहता है। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भी इस सीट से अपने बेटे हरीश लखमा को लड़ाने का दावा ठोंका है और उनका नाम भी पैनल में शामिल किया है।

इसे भी पढ़ें:  वाह रे सिस्टम! जहां कोई आदिवासी मतदाता ही नहीं, वहां दे दिया ST आरक्षण, कैसे चुनेंगे अपना सरपंच?

इसके अलावा लखेश्वर बघेल और मोहन मरकाम का नाम भी पैनल में शामिल है। नाम फाइनल करने के लिए बैठक में एक बार और चर्चा होगी। कांग्रेस के भीतरखाने चर्चा ये भी है कि दीपक बैज चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि सभी 11 सीटों में उनका फोकस उम्मीदवारों को जिताने पर रहेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles