Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार: धोखाधड़ी के मामले में 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के सियासी जगत से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। जैजैपुर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू की जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, धोखाधड़ी केस में कार्रवाई करते हुए विधायक बालेश्वर साहू को जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया था। धोखाधड़ी और गबन के मामले में जिला न्यायालय में किया गया था पेश। विधायक जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू को जिला जेल जांजगीर में दाखिल किए गए हैं। कोर्ट ने उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड में भेजा है।

इसे भी पढ़ें:  ज्वेलरी दुकान में चोरों का धावा, बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर किए पार, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर

किसान ने दर्ज कराई थी FIR
उल्लेखनीय है कि, अक्टूबर माह में विधायक श्री साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। बम्हनीडीह सहकारी समिति में प्रबंधक रहते धोखाधड़ी करने का है आरोप। किसान ने KCC लोन के नाम पर ठगी का शिकार बनाने का आरोप लगाया है। अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर किसान के बैंक खाते से निकाले थे 42 लाख 78 हजार रुपये। साल 2015 से 2020 तक अलग अलग किस्त में पैसे निकाले थे।

पीड़ित किसान राजकुमार शर्मा का फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर निकाली थी रकम। चाम्पा थाने में विधायक और उसके सहयोगी के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR। सहयोगी गौतम राठौर की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी। कोर्ट के आदेश से विधायक को पुलिस ने शुक्रवार को विधायक श्री साहू को किया गिरफ्तार।

इसे भी पढ़ें:  'नंबर बढ़वाना है, 2 सब्जेक्ट का 5 हजार लगेगा'

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles