Advertisment
छत्तीसगढ़

कोरबा में किसान ने की आत्महत्या की कोशिश: धान न बिकने और टोकन न मिलने से था नाराज, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धान खरीदी में सरकारी व्यवस्था की पोल खुल गई है। जब धान न बिकने और टोकन न मिलने से नाराज किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की। किसान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कोरबा सांसद ने किसानों की दशा पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि, किसान घर में पड़ा रहा धान पर नहीं बेच पाया था। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है।

कुछ महीने पहले भी एक किसान ने काटा था खुद का गला
उल्लेखनीय है कि, पिछले महीने एक किसान मनबोध गांड़ा धान बेचने के लिए कई दिनों से परेशान था। लेकिन धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिल रहा था इसी बात से परेशान होकर उसने ब्लेड से खुद का गला काट लिया। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के बाग उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें:  उपचुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई : 27 लाख रुपए के साथ कार चालक को पकड़ा, मामला इनकम टैक्स को सौंपा गया

तीन दिनों से काट रहा था चक्कर
किसान अपनी धान बेचने के लिए बीते 3 दिनों से चॉइस सेंटर का चक्कर काट रहे थे, लेकिन उसे टोकन नहीं मिल रहा था। परिजनों ने बताया कि हर बार मोबाइल नंबर से संबंधित कुछ परेशानी बताई जा रही थी। परिजनों का कहना है कि, धान की फसल बाहर रखी थी ऐसे में किसान परेशान था। इसी टेंशन में आकर उसने अपना गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। किसान के गला काटकर सुसाइड करने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles