Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपालोकसभा चुनाव 2024

जांजगीर में कांग्रेस नेता का पार्टी विरोधी पोस्ट, लिखा- कांग्रेस प्रत्याशी के 2 लाख वोटों से पीछे रहने का अनुमान

प्रवक्ता बोले-हाईकमान से करेंगे शिकायत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को अब कुछ ही दिन बचे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने पार्टी के प्रत्याशी को जीतने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने फेसबुक पर पोस्ट कर जांजगीर से कांग्रेस प्रत्याशी के 2 लाख वोट से पीछे रहने का अनुमान लगाया है।

दरअसल, जांजगीर जिला पंचायत अध्यक्ष पति यशवंत चंद्रा कांग्रेसी नेता हैं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि “मुझे लगता है कि जांजगीर चांपा लोकसभा मे कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया 2 लाख से अधिक वोटों से पीछे रहेंगे, आपका क्या अनुमान है।“

इसे भी पढ़ें:  रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार... शिक्षक से पोस्टिंग के नाम पर मांगे थे 30 हजार, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा

वहीं, इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रमेश पैगवार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने इस पोस्ट को पार्टी के खिलाफ बताते हुए गलत ठहराया है। उन्होंने पार्टी के खिलाफ पोस्ट करने वाले नेता के खिलाफ पार्टी हाई कमान से शिकायत करने की बात कही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles