Advertisment
क्राइमकोंडागांवछत्तीसगढ़हत्या

मुक्तिधाम में मिली अधजली लाश की हुई शिनाख्त, मृतक के सिर पर चोट और रस्सी से बंधे थे पैर

हत्यारों की तलाश जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव। जिले के एक मुक्तिधाम में मिली अधजली लाश की शिनाख्त हो गई है. मृतक का नाम फरसगांव निवासी प्रकाश नाग बताया जा रहा है, जो कि कबाड़ी का काम करता था. मामला कोंडागांव कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

शनिवार सुबह करीब 7 बजे कोतवाली पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली कि कोंडागांव जिला मुख्यालय नेशनल हाइवे से लगे नारंगी नदी के समीप मुक्तिधाम में अधजली हुई लाश मिली है, जिसके पैरों में रस्सी बंधी हुई. लाश को देख के लग रहा है कि किसी ने युवक की हत्या कर उसे जलाने का प्रयास किया है. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस ने मृतक के सिर पर चोट, पैरों पर रस्सी और लाश के पास रॉड देखा था. वहीं खून के धब्बे भी पुलिस देखें थे. इस पर पुलिस ने आशंका जताई की मुक्तिधाम के पास ही घटना को अंजाम देकर शव को वहीं जला दिया गया होगा.

कोंडागांव कोतवाली पुलिस प्रभारी प्रहलाद यादव ने इस मामले में बताया कि मृतक की पहचान फरसगांव निवासी प्रकाश नाग के रूप में हुई है, जो कोंडागांव में रह कर कबाड़ी का काम करता था. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस की ओर से जल्द खुलासा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  चांदी की पालकी में निकली बाबा कालेश्वर नाथ की बारात

वहीं इस मामले में नगर पालिका परिषद की अनदेखी देखी जा रही हैं. बता दें कि मुक्तिधाम में लगातार चोरी की वारदाते देखी गई है, मगर अब तक एक भी देखरेख के लिए कर्मचारी नहीं रख पाना विभाग की अनदेखी कहे या सुस्ती देखी जा रही है. अब देखना होगा कि इतने बड़े मामले के बाद नगर पालिका परिषद की आंख खुलती है या नहीं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles