Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़बीजेपीरायपुर

भ्रष्टाचार पर भाजपा का भूपेश बघेल को पत्र, कहा- सौम्या चौरसिया पर चुप्पी तोड़े, क्या आपके लिए करती थीं वसूली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। भाजपा महामंत्री भरत वर्मा, राम जी भारती और भाजपा नेता सियाराम साहू ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखा है. पत्र में पूछा गया है कि सौम्या चौरसिया पर भूपेश बघेल मौन क्यों है? बार-बार सौम्या चौरसिया की जमानत रद्द हो रही है वह आपकी उपसचिव रही है, ऐसे में कैसे संभव है आप इस भ्रष्टाचार में संलिप्त नहीं है.

पत्र में कहा गया है, जैसा कि आपको विदित है, आपके शासनकाल में आपकी उप सचिव रही सौम्या चैरसिया पिछले 16 माह से गिरफ्तार है और न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका 16 अप्रैल, 2024 को एक बार फिर खारिज कर दी है. आपके मुख्यमंत्री रहते सौम्या चैरसिया आपकी उप सचिव थी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार की गई है, ऐसे में अब आपकी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जनता के इस मुद्दे को लेकर उठ रहे सवालों को जवाब दें.
आपके मुख्यमंत्रित्व काल में आपकी उप सचिव सौम्या चैरसिया क्या आपके कहने पर वसूली करती थी? यह कैसे माना जाए कि भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले में आपकी संलिप्तता नहीं है?

इसे भी पढ़ें:  चलती ट्रेन से यात्री गिरा, RPF के प्रधान आरक्षक ने दौड़कर बचाई जान; हादसा CCTV में हुआ कैद

2 दिसंबर 2022 को जब सौम्या चैरसिया की गिरफ्तारी हुई थी, तब आपने जोर-शोर से कहा था कि यह गिरफ्तारी गलत है, जबरन गिरफ्तारी की गई है और यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है. अब जबकि पिछले 16 माह से सौम्या चैरसिया को जमानत तक नहीं मिल रही है, तब प्रदेश को आप बताएं कि भ्रष्टाचार के इतने गंभीर मामले की आपने पैरवी क्यों की? अपनी उपसचिव सौम्या चैरसिया के मामले में आप अपना मौन तोड़े.

उन्होंने इस पत्र में कहा है कि ये कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब प्रदेश की जनता आपसे चाहती है. मुझे विश्वास है कि आप मेरे पत्र को अन्यथा नहीं लेकर प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन सवालों के जवाब देंगे.

इसे भी पढ़ें:  खेत में रखी धान की खरही में लगी आग:किसान को लाखों का नुकसान; गांव के ही किसी व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles