Advertisment
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

कांग्रेस नेता पर 4.76 करोड़ का जुर्माना:बिना अनुमति किया जा रहा था चूना पत्थर का खनन, FIR के भी आदेश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव जिले के चवेली में चूना पत्थर का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। कांग्रेस नेता और खदान के संचालक मनिंदर सिंह गरचा पर 4 करोड़ 76 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अपर कलेक्टर न्यायालय ने यह आदेश जारी किया है। साथ ही FIR दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक बिना लीज लिए खदान में उत्खनन किया जा रहा था। मामले की शिकायत सीएम विष्णुदेव साय से की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि कांग्रेस जिला महामंत्री मनिंदर सिंह गरचा बगैर लीज के चूना पत्थर खदान का संचालन कर रहा है।

बिना लीज लिए खदान में उत्खनन किया जा रहा था।
बिना लीज लिए खदान में उत्खनन किया जा रहा था।

बिना अनुमति खदान में बारुद से ब्लास्टिंग

इसे भी पढ़ें:  दुर्गा पंडाल में संदेहियों के हाथों से उतरवाए 1700 से अधिक कड़े, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने पुलिस चला रही विशेष अभियान

बगैर अनुमति के बारुद से ब्लास्टिंग की जा रही है। अवैध खनन की शिकायत पर्यावरण विभाग से भी की गई। माइनिंग-पर्यावरण विभाग ने इसकी जांच की। अलग-अलग विभागों ने जांच रिपोर्ट तैयार की। जांच के बाद खदान में अवैध खनन की पुष्टि हुई है।

राजनांदगांव में चूना पत्थर का अवैध उत्खनन किया जा रहा था।
राजनांदगांव में चूना पत्थर का अवैध उत्खनन किया जा रहा था।

माइनिंग विभाग ने रिपोर्ट तैयार की

अवैध खनन के रकबे और गहराई की जांच के बाद माइनिंग विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जिसके बाद न्यायालय ने खदान संचालित करने वाले कांग्रेसी नेता मनिंदर सिंह गरचा पर 4 करोड़ 46 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि मनिंदर सिंह गरचा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी दिखाई दिए थे।

इसे भी पढ़ें:  करंट की चपेट में आईं महिलाएं : घर बनाने के काम में लगी थीं, हाई टेंशन तार के संपर्क में आकर झुलसीं, एक की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles