Advertisment
छत्तीसगढ़Accidentकोरबा

मिनी ट्रक और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर:बारिश के बीच तेज रफ्तार से हादसा, चालक का डायल112 ने किया रेस्क्यू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा शहर मिनी ट्रक और पिकअप वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मिनी ट्रक का चालक केबिन के स्टेयरिंग में बुरी तरह से फंस गया। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर पोड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मोरगा पुलिस को दी गई।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे यह हादसा मोरगा पुलिस चौकी अंतर्गत नेशनल हाइवे 130 पारला के पास मिश्रा ढाबा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं इस दौरान बारिश भी हो रही थी, जिसके वजह से दोनों वाहनों के ड्राइवर को आमने-सामने ठीक से दिखाई नहीं दिया था।

मिनी ट्रक वाहन का चालक गंभीर रुप से घायल

इसे भी पढ़ें:  जो घुसपैठ रह रहे है, उनको कान पड़कर बाहर फेंका जाएगा, SIR को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

मिनी ट्रक और पिकअप वाहन में दोनों में जोरदार आमने-सामने से टक्कर में मिनी ट्रक वाहन का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे में गाड़ी के केबिन में स्टेयरिंग व्हील में फंसा गया था, वहीं उसके दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए थे।

डायल 112 ने बचाई जान, ​​वाहन चालक बिलासपुर रेफर

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डायल 112 के कर्मी ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला और हाइवे एंबुलेंस की मदद से पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया। वहीं दूसरे वाहन चालक को चोट आई। फिलहाल दोनों वाहन के चालकों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ACB की जाल में फंसे क्लर्क और पटवारी, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles