Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसछत्तीसगढ़बीजेपीराजनीति

‘कांग्रेस की 2014 में नेता-प्रतिपक्ष चुनने की औकात नहीं थी’

रायपुर में CM साय बोले- BJP की दरियादिली से मिला खड़गे को पद,

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के चंदे की चोरी वाले बयान पर हमला बोला है। CM साय ने कहा कि 2014 में कांग्रेस की सदन में नेता प्रतिपक्ष बना पाने की औकात नहीं थी, हमारे सरकार की दरियादिली से खड़गे को ये पद मिला।

साय ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा PM मोदी को गालियां दी है और इनकी गालियों से हमें फायदा होगा। ये लोग PM मोदी को जितनी गालियां देंगे, उतना ही हमको फायदा मिलेगा। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने चंदा चोरी करने को लेकर बयान दिया था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

विपक्ष की गालियों से हमको फायदा

इसे भी पढ़ें:  जनदर्शन : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को दो दो लाख रुपए के चेक वितरित किए

CM साय ने कांग्रेस को कहा कि इन्होंने क्या-क्या नहीं कहा, वह जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो उन्हें मौत का सौदागर कह दिया। जब वो बोले कि हम देश के प्रधान सेवक हैं, चौकीदार हैं तो इन लोगों ने कहा कि चौकीदार चोर है, लेकिन आज देखिए कांग्रेस की स्थिति क्या हो गई है।

साय ने कहा कि 2014 में सदन में नेता प्रतिपक्ष बना पाने की औकात नहीं थी। कांग्रेस के पास 10% उनके सांसद नहीं थे, उनके पास, यह तो हमारे सरकार की दरियादिली थी कि खड़गे को नेता प्रतिपक्ष बना दिए। देश की जनता ने उन्हें इस जगह पर पहुंचा दिया था कि वह नेता प्रतिपक्ष भी ना चुन पाएं।

कांग्रेस छोड़कर भाग रहे कार्यकर्ता, हमें प्रवेश करवाने में मुश्किल

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी: BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की बेटी की मौत, 3 की हालत गंभीर

सीएम साय ने कहा कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, सब लोग कांग्रेस को छोड़-छोड़कर भाग रहे हैं। हमको प्रवेश करवाने में मुश्किल हो रही है। जहां भी जा रहे हैं 300,400,1200,1500 लोग जो अच्छे-अच्छे कांग्रेस के नेता हैं, वह हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह लोग देश की जनता का विश्वास खो चुके हैं।

न नौ मन तेल होगा, ना राधा नाचेगी

कांग्रेस की घोषणा पत्र को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर कसा तंज है। उन्होंने कहा कि आपको लगता है कि कांग्रेस सरकार बनेगी..? “न नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी” यह कुछ भी कर ले। 2018 के विधानसभा चुनाव में 36 वादे किए थे 5 साल में एक भी काम पूरा नहीं किया।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी आई सामने: सरगुजा महाराज की व्हाट्सएप ग्रुप में भूपेश समर्थकों को दी जा रही रिमूव होने की सलाह

विधानसभा चुनाव में किसी ने विश्वास नहीं किया। कांग्रेस देश की जनता का विश्वास खो चुकी है। चाहे एक लाख देने के बात कहे चाहे कुछ भी कर ले,एक लाख देने का फॉर्म भरा रहे पैसा कहां से देंगे..?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles