Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़बीजेपीराजनीतिरायपुरलोकसभा चुनाव 2024

गृहमंत्री के खिलाफ FIR की मांग, कांग्रेस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने का लगाया आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. गृहमंत्री विजय शर्मा के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे. बैज ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री होकर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं. चुनाव के बीच नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के बंगले का घेराव करना आचार संहिता का खुला उल्लंघन है. इस मामले में आयोग को तत्काल एफआईआर के निर्देश देना चाहिए.

बैज ने कहा, अगर आयोग एफआईआर दर्ज नहीं करता है तो कांग्रेस भी प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस के खिलाफ आयोग की ओर से तत्काल एक्शन लिया जा रहा है, लेकिन भाजपा के खिलाफ आयोग मौन दिख रहा है.

इसे भी पढ़ें:  रविशंकर विश्वविद्यालय को जीएसटी नोटिस, 1 करोड़ 65 लाख भुगतान करने के निर्देश

वहीं कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ भाजपा प्रवेश करने पर बैज ने कहा कि इससे चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बता दें कि आज प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला और ओबीसी कांग्रेस के उपाध्यक्ष शंकर लाल साहू पार्टी छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर रहे.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles