Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

कोरबा से जनता कांग्रेस का हुआ सफाया

भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय और उद्योग मंत्री देवांगन के समक्ष 4000 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का कोरबा जिले से पूरी तरह से सफाया हो गया. लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूदगी में जेसीसीजे के प्रदेश, जिला स्तर से लेकर 4 हजार से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए.

शुक्रवार की शाम एक होटल में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में सांसद प्रत्याशी सरोज पांडेय, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की कोरबा ईकाइ का भाजपा में विलय हो गया. उद्योग मंत्री के मार्गदर्शन में पिछले एक पखवाड़े में सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं का भाजपा प्रवेश हो चुका है.

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने मायके में की पति की शिकायत, अगले दिन घर में मिली संदिग्ध परिस्थिति में लाश

ये हुए भाजपा में शामिल

जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, कोर कमेटी के सदस्य पवन अग्रवाल, प्रदेश महासचिव दीपनारायण सोनी, शहर अध्यक्ष वैभव शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बालमुकुंद राठिया, वॉर्ड क्रमांक 56 के पार्षद पदमा साहू, वॉर्ड क्रमांक 15 के पार्षद धनसाय साहू, वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद सुनील पटेल, वॉर्ड क्रमांक 9 के पार्षद रूप सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लोकेस्वरी भारद्वाज, युवा जिला अध्यक्ष साजू एलेक्स, जिला उपाध्यक्ष रोशन अग्रवाल, युवा प्रदेश महासचिव मिर्जा आसिफ बेग समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल हुए.

विभिन्न समाज के पदाधिकारी भी साथ

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न समाज के पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए. इनमें अखिल भारतीय सतनामी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े, सर्व यादव समाज की जिला अध्यक्ष गीता यादव, बिरहोर समाज के जिला अध्यक्ष फिरतराम पहाड़ी, प्रजापति महिला मंडल अध्यक्ष रीता प्रजापति, महंत समाज के प्रमुख मोहर दास महंत शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:  रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत

जनाधार वाले नेता से मिलेगा बल

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की रणनीति से कांग्रेस चारों खाने चित्त हो रही है. कटघोरा, छुरी, पाली तानाखार के बाद कोरबा विधानसभा में भी बड़ी संख्या में अब तक कांग्रेस, जनता कांग्रेस के बड़े नेता, पार्षद व मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि जनाधार वाले नेताओं के बीजेपी में आने से भाजपा और भी मजबूत हो गई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles