Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

आचार संहिता लागू..पब्लिक यूटिलिटी के काम जारी रहेंगे

नए राशन कार्ड नहीं बनेंगे, पेंशन फॉर्म जमा नहीं होंगे; सांसद-विधायक निधि से होने वाले काम रुकेंगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद आज से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होने बाद कई पब्लिक यूटिलिटी के काम प्रभावित होंगे। इस दौरान चुनाव तक कोई नई घोषणा नहीं होगी।

जो विकास कार्य पहले से चल रहे हैं, वो जारी रहेंगे। राशन कार्ड में संशोधन, ड्राइविंग लाइसेंस का रिन्यूअल, जाति, आयकर, मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने और जमीनों की रजिस्ट्री जैसे काम चलते रहेंगे। हालांकि चुनाव कार्य में उनकी ड्यूटी लगने के कारण सरकारी दफ्तरों से अधिकारी नदारद रह सकते हैं।

वहीं नेता चुनाव परिणाम की घोषणा तक किसी भी शासकीय, अर्धशासकीय गेस्ट हाउस, सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस में चुनाव प्रचार-प्रसार या राजनीतिक उद्देश्य से नहीं ठहर नहीं सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  राज्य में बहुत जल्द शुरू होगा लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट, उपकरणों के लिए 6 करोड़ रुपए की मंजूरी

ये काम जारी रहेंगे

  • राशन कार्ड में नाम जोड़ना, हटाना, पता बदलना या रिन्यूअल।
  • जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जारी करना।
  • जमीन की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री।
  • ड्राइविंग लाइसेंस और नवीनीकरण।
  • आचार संहिता लागू होने से पहले शुरू हो चुके विकास कार्य जारी रहेंगे। इनमें सड़कों की मरम्मत या नई सड़क बनने का काम जारी रहेगा।

    ये काम नहीं होंगे

    • पेंशन फॉर्म जमा नहीं हो सकते। नए राशन कार्ड नहीं बनाए जा सकते।
    • नया आर्म्स लाइसेंस नहीं बनेगा।
    • किसी भी काम का नया ठेका नहीं दिया जा सकता। सांसद निधि, विधायक निधि अथवा जन प्रतिनिधियों के कोष से होने वाले काम रोक दिए जाएंगे।
    • कोई भी नया काम शुरू नहीं होगा। नए काम के लिए टेंडर भी नहीं खोले जाएंगे। किसी नए काम की घोषणा नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें:  'राधिका पर करूंगा मानहानि का मुकदमा..,' रायपुर में बोले सुशील आनंद, कहा- खेड़ा ने हद पार कर दी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles