Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

लोकसभा चुनाव 2024 : पुलिस और जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

एसपी बोले – चुनाव के लिए हैं तैयार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. लोकसभा चुनाव को लेकर रायपुर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने राजधानी के पुलिस ग्राउंड में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च में रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और एसपी संतोष सिंह भी शामिल हुए. दो दलों में पुलिस और ज़िला प्रशासन की टीम को रवाना किया गया.

कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया, आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. आज फ्लैग मार्च निकालकर पूरी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया. रायपुर एसपी संतोष सिंह ने बताया, जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला है. फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी दिखाना है. साथ ही बदमाशों में भी गड़बड़ी करने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई का संदेश पहुंचाना है.

इसे भी पढ़ें:  रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत

कलेक्टर ने कहा, जिले में चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव की तैयारियां सतर्कता से शुरू कर दी गई है. जिले में निष्पक्ष तरीके से चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे. एसपी संतोष सिंह ने बताया, राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला है, जो आगे चलकर समय-समय पर सबडिविजन और तहसील स्तर पर भी होगा. फ्लैग मार्च से ये संदेश दिया जाता है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles