Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

सीएम विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का किया शुभारंभ, ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रेलवे स्टेशन, रायपुर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का शुभारंभ किया। हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन के माध्यम से तिरुपति, रामेश्वरम और मदुरै के लिए रवाना किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने इस शुभ अवसर पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया और उन्हें सफल यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी। यात्रा के पहले चरण में प्रदेश के लगभग 780 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे है।धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का अवसर मिला, जब माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना” के अंतर्गत पहली तीर्थयात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसे भी पढ़ें:  जगदलपुर मेयर बोलीं-कांग्रेस में महिलाओं से छिछोरी हरकत: सफीरा साहू

यह ट्रेन श्रद्धालुओं को तिरुपति, रामेश्वरम और मदुरै के पावन दर्शन के लिए ले जा रही है, और इसके साथ ही अनेक भक्तों की आस्था और श्रद्धा की यात्रा का शुभारंभ हुआ।यह योजना प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था को एक नया संबल देने और उनकी आस्थाओं को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles