
संसद में धक्का-मुक्की मामले को लेकर CISF का खुलासा, बताई घटना की सच्चाई
संसद परिसर में 19 दिसंबर को हुए धक्का-मुक्की कांड को लेकर BJP और Congress की ओर सियासत जारी है. मकर द्वार पर हुए धक्का-मुक्की कांड को लेकर BJP ने राहुल गांधी पर सांसदो को धक्का देने का आरोप लगाया है. अब इसमें संसद भवन की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सांसदो की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. CISF के उप महानिरीक्षक श्रीकांत किशोर ने कहा कि बल की ओर से कोई चूक नहीं हुई.
संदस परिसर में हुई घटना को लेकर सोमवार को संसद भवन परिसर की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने कहा कि पिछले गुरुवार (19 दिसंबर, 2024) को बीजेपी और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के बीच हुई हाथापाई के दौरान उनकी ओर से कोई चूक नहीं हुई. सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक श्रीकांत किशोर ने कहा कि बल की ओर से कोई चूक नहीं हुई. किसी भी हथियार को ले जाने की अनुमति नहीं दी गई थी.
संसद परिसर में हुई घटना को लेकर सोमवार को संसद भवन परिसर की सुरक्षा में तैनात CISF के उप महानिरीक्षक श्रीकांत किशोर ने कहा कि पिछले गुरुवार (19 दिसंबर, 2024) को हुई घटना में बल की ओर से कोई चूक नहीं हुई. किसी भी सांसद को हथियार को ले जाने की अनुमति नहीं दी गई थी. जब सांसद आरोप लगाएंगे तो बल चुप रहना पसंद करेगा. उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ कोई जांच नहीं कर रही है.
आंबेडकर पर अमित शाह के बयान के बाद देश में सियासी बवाल छिड़ा हुआ है. 17 दिसंबर को शाह ने संसद में आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी की थी. इसके बाद से कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल बीजेपी पर अपमान को लेकर लगातार निशाना साध रही है. अमित शाह के बयान के विरोध में विपक्षी सांसद संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के सांसद भी प्रदर्शन कर रहे थे. राहुल गांधी पर दोनों सांसदों को धक्का मारने का आरोप है. संसद के मकर द्वार पर सांसदों में धक्कामुक्की हो गई. इस धक्कामुक्की में बीजेपी को दो सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए.



