
अमित शाह विज्ञान में स्नातक तो राजनाथ सिंह ने एमएससी तक पढ़ाई की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी खुद विज्ञान से स्नातकोत्तर हैं। वहीं मोदी के मंत्रियों में कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी, जे पी नड्डा, पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल, भूपेंद्र यादव और किरेन रीजीजू के पास कानून की डिग्री है। वहीं राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर, धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. वीरेंद्र कुमार, मनसुख मांडविया, हरदीप सिंह पुरी, अन्नपूर्णा देवी और गजेंद्र सिंह शेखावत पोस्ट ग्रेजुएट हैं। जबकि गृह मंत्रालय और सहकारिता मंत्री अमित शाह विज्ञान में स्नातक हैं। राजनाथ सिंह ने एमएससी तक पढ़ाई की है
10 पोस्ट ग्रेजुएट, 6 वकील
पीएम मोदी की 72 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में कुल 30 कैबिनेट मंत्री हैं। इनमें से 10 मंत्री पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके आवा 6 वकील हैं, वहीं तीन मंत्री एमबीए पास हैं। इसी तरह मनोहर लाल खट्टर, एच डी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, प्रह्लाद जोशी और गिरिराज सिंह ग्रेजुएशन पास हैं।
कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान समेत 6 मंत्री 12वीं पास
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान 12वीं पास हैं। वहीं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव गणपतराव जाधव ने भी 12वीं तक पढ़ाई की है। जबकि सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री रामदास अठावले और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा भी 12वीं पास हैं। इसके अलावे कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी 12वीं तक पढ़े हैं। महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी 12वीं पास हैं।
दो राज्य मंत्री 10वीं पास
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने 10वीं तक पढ़ाई की है। जबकि कोयला मंत्रालय तथा खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे 10वीं पास हैं।
कैबिनेट मंत्री और उनकी योग्यता
| नरेन्द्र दामोदरदास मोदी | विज्ञान स्नातकोत्तर | प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग |
| राजनाथ सिंह | एमएससी | रक्षा मंत्रालय |
| अमित शाह | विज्ञान में स्नातक | गृह मंत्रालय और सहकारिता मंत्री |
| नितिन गडकरी | एमकॉम | सड़क और परिवहन मंत्रालय |
| जेपी नड्डा | एलएलबी | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय |
| शिवराज सिंह चौहान | एमए | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालयय/ ग्रामीण विकास मंत्रालय/ पंचायती राज मंत्रालय |
| पीयूष गोयल | सीए | वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय |
| धर्मेन्द्र प्रधान | एमए | मानव संसाधन विकास मंत्रालय/शिक्षा मंत्री |
| निर्मला सीतारमण | अर्थशास्त्र में स्नातक | वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय |
| एस जयशंकर | एमए पीएचडी | विदेश मंत्रालय |
| मनोहर लाल खट्टर | एमए | ऊर्जा, आवास और शहरी मामले |
| एचडी कुमारस्वामी | स्नातक | भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय |
| जीतनराम मांझी | स्नातक | माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय |
| ललन सिंह | स्नातक | पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी |
| सर्वानंद सोनोवाल | एलएलबी | बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग |
| वीरेन्द्र कुमार खटीक | स्नातक | सामाजिक न्याय व अधिकारिता |
| किंजरापु राममोहन नायडू | बीटेक, एमबीए | नागरिक उड्डयन मंत्रालय |
| जुएल उरांव | डिप्लोमा | जनजातीय मामले |
| प्रह्लाद जोशी | स्नातक | उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा |
| गिरिराज सिंह | स्नातक | कपड़ा मंत्रालय |
| अश्विनी वैष्णव | एमटेक | रेल; सूचना एवं प्रसारण; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया | एमबीए | संचार; और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास |
| गजेन्द्र सिंह शेखावत | एमए | संस्कृति मंत्री तथा पर्यटन मंत्री |
| भूपेन्द्र यादव | एलएलबी | पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन |
| अन्नपूर्णा देवी | एमए | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
| हरदीप सिंह पुरी | एमए | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
| मनसुख मांडविया | पीएचडी | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय; तथा युवा मामले एवं खेल मंत्रालय |
| जी किशन रेड्डी | डिप्लोमा | कोयला मंत्रालय तथा खान मंत्रालय |
| चिराग पासवान | 12वीं पास (बीटेक ड्रॉप आउट) | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय |
| सीआर पाटिल | आईटीआई | जल शक्ति मंत्रालय |
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और उनकी योग्यता
| राव इंद्रजीत सिंह | स्नातक | सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय |
| जितेंद्र सिंह | एमबीबीएस, एमडी | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग |
| अर्जुन राम मेघवाल | एमए, एलएलबी | कानून एवं न्याय मंत्रालय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय |
| प्रतापराव गणपतराव जाधव | 12वीं पास | आयुष मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय |
| जयंत चौधरी | स्नातक | कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय तथा शिक्षा मंत्रालय |
राज्य मंत्री और उनकी योग्यता
| जितिन प्रसाद | एमबीए | वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| श्रीपद नाइक | स्नातक | राज्य मंत्री, विद्युत एवं शहरी कार्य मंत्रालय |
| पंकज चौधरी | बीए | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| किशन पाल गुर्जर | बीए, एलएलबी | सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| रामदास अठावले | 12वीं पास | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय |
| राम नाथ ठाकुर | स्नातक | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| नित्यानंद राय | स्नातक | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| अनुप्रिया पटेल | एमए | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| वी सोमन्ना | स्नातक | जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| डॉ. चंद्रशेखर पेम्मसानी | एमबीबीएस, एमडी | ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| एसपी सिंह बघेल | एमएससी, एलएलबी | मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय |
| शोभा करलंदाजे | एमए | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय |
| कीर्ति वर्धन सिंह | एमए | पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय |
| बीएल वर्मा | एमए | उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय |
| शांतनु ठाकुर | स्नातक | बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय |
| सुरेश गोपी | स्नातक | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय /पर्यटन मंत्रालय |
| एल मुरुगन | एलएलएम, पीएचडी | सूचना और प्रसारण मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय |
| अजय टम्टा | 12वीं पास | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री |
| बंदी संजय कुमार | एमए | गृह मंत्रालय |
| कमलेश पासवान | 10वीं पास | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
| भागीरथ चौधरी | 12वीं पास | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
| सतीश चंद्र दुबे | 10वीं पास | कोयला मंत्रालय तथा खान मंत्रालय |
| संजय सेठ | बीकॉम | रक्षा मंत्रालय |
| रवनीत सिंह बिट्टू | स्नातक | अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय |
| दुर्गा दास उईके | एमए, बीएड | जनजातीय मामलों के मंत्रालय |
| रक्षा खड़से | स्नातक | युवा मामले और खेल मंत्रालय |
| सुकांता मजूमदार | पीएचडी | शिक्षा मंत्रालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय |
| सावित्री ठाकुर | 12वीं पास | महिला और बाल विकास मंत्रालय |
| तोखन साहू | एम कॉम | आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय |
| राजभूषण चौधरी | एमबीबीएस | जल शक्ति मंत्रालय |
| बीएल वर्मा | पोस्ट ग्रेजुएट | भारी उद्योग मंत्रालय और इस्पात मंत्रालय |
| हर्ष मल्होत्रा | एलएलबी | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री |
| एनजे बम्भानिया | बीएससी, बीएड | उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय |
| मुरलीधर मोहोल | स्नातक | सहकारिता मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय |
| जॉर्ज कुरियन | एलएलबी | अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय |
| पी. मार्गरिटा | डिप्लोमा | विदेश मंत्रालय और वस्त्र मंत्रालय |



