Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

हरेली पर मुख्यमंत्री-मंत्री का जुदा अंदाज:खुमरी पहनकर आए CM, डिप्टी CM साव का राउत नाचा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में रविवार को हरेली का त्यौहार मनाया जा रहा है। स्थानीय अंदाज में इसे कहा जाता है हरेली तिहार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी आवास में विशेष आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री खुमरी पहने नजर आए। उनकी पत्नी कौशल्या साय भी पारंपरिक वेशभूषा में थीं। दोनों ने कृषि यंत्रों की पूजा की, पशुओं को चारा खिलाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाथ पर लड्डू चलाते नजर आए, हरेली पर कहां -क्या कुछ खास होता रहा देखिए इस रिपोर्ट में।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में परंपरागत रूप से छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली परिवार और आम लोगों के साथ मनाया। CM साय और उनकी पत्नी ने सबसे पहले विधिवत रूप से तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों, गेड़ी की पूजा कर अच्छी फसल, किसानों और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इसे भी पढ़ें:  मालवाहक से 62 लाख का गांजा जब्त, CG में पकड़े गए UP के तस्कर

मुख्यमंत्री निवास को छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश में ढालते हुए, पारंपरिक सजावट और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप सजाया गया है। इस मौके पर आयोजित हो रहे छत्तीसगढ़ी संगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक गड़वा बाजा, राउत नाचा और गेड़ी नृत्य का भी विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर परंपरागत कृषि उपकरणों के स्टॉल भी लगाए गए हैं।

CM साय की पत्नी कौश्ल्या दिखीं अलग अंदाज में।
CM साय की पत्नी कौश्ल्या दिखीं अलग अंदाज में।
रायपुर विधायक मूणत हल उठाकर चलते दिखे।
रायपुर विधायक मूणत हल उठाकर चलते दिखे।
कलेक्टर गेड़ी देख खिलखिला उठे।
कलेक्टर गेड़ी देख खिलखिला उठे।
प्रदेशभर से भाजपा नेता CM हाउस पहुंचे।
प्रदेशभर से भाजपा नेता CM हाउस पहुंचे।
स्थानीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति।
स्थानीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति।
गेड़ी चढ़े पूर्व CM भूपेश बघेल।
गेड़ी चढ़े पूर्व CM भूपेश बघेल।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles