Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायपुर

‘छत्तीसगढ़ी खलनायक’ की सगाई के दिन मौत

फिल्म 'आखिरी फैसला' की शूटिंग कर लौट रहे थे सूरज मेहर; बिलाईगढ़ में पिकअप से टकराई स्कॉर्पियो

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर विलेन सूरज मेहर की सड़क हादसे में जान चली गई है। बिलाईगढ़ के सरसीवा क्षेत्र में उनकी स्कॉर्पियो की टक्कर पिकअप वाहन से हो गई। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। फिल्म आखिरी फैसला की शूटिंग से लौट रहे थे। आज ही ओडिशा में उनकी सगाई होनी थी।

बुधवार तड़के हुए हादसे के बाद उन्हें घायल हालत में अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार उनके एर साथी आर्या वर्मा और ड्राइवर भूपेश पाटले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें बिलाईगढ़ के अस्पताल में भर्ती करने के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

साथी कलाकारों के साथ बैठे सूरज मेहर।
साथी कलाकारों के साथ बैठे सूरज मेहर।

जिंदगी का ‘आखिरी फैसला’

इसे भी पढ़ें:  बड़ी खबर: वापस करना होगा महतारी वंदन योजना का पैसा, जारी हुआ आदेश

सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर आखिरी फैसला’ की शूटिंग से पहले उन्होंने फिल्म ‘तोर मया के चिन्हा’ में भी विलेन की भूमिका निभाई थी। सूरज मेहर के निधन की खबर से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

सुबह 5 बजे सूरज मेहर के परिजनों को सूचना मिली कि सड़क हादसे में सूरज मेहर की मौत हो गई। परिवार के लोग तत्काल घटनास्थल पहुंचे और वहां से पुलिस की मदद से शव को सारंगढ़ अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया।

सूरज मेहर की पुरानी फोटो।
सूरज मेहर की पुरानी फोटो।

सगाई के दिन गई जान

40 वर्षीय सूरज मेहर का आज 10 अप्रैल बुधवार को ओडिशा के भठली में सगाई होनी थी। जिसके कारण ग्राम सरिया बिलाईगढ़ निवासी सूरज मेहर बिलासपुर में फिल्म शूटिंग करने के बाद मंगलवार देर रात स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे तभी पिपरडुला गांव के पास सरसीवा की ओर से आ रही पिकअप वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें:  फ्लाईऐश का अब निर्धारित स्थान पर होगा डंपिंग, ट्रांसपोर्टिंग की होगी जीपीएस ट्रैकिंग ,निर्धारित स्थान पर लगेंगे जियो टैगिंग

टक्कर इतनी भीषण थी की स्कॉर्पियो के सामने बैठे सूरज मेहर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सरसीवा पुलिस जब मौके पर पहुंचकर स्कार्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

सूरज मेहर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सूरज अपने मां-बाप के इकलौते संतान थे। उनके निधन से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles