Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

निकाय चुनाव 2025: तैयार हो गया BJP का घोषणा पत्र, इन वादों के साथ पार्टी कल करेगी जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र तैयार कर लिया है. कल 3 फरवरी को पार्टी जारी करेगी. बताया जा रहा है कि पार्टी ने प्रदेश भर से लोगों के आए सुझावों के आधार पर इसे तैयार किया है. बीजेपी का कहना है कि घोषणा पत्र शहर विकास के संकल्प का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा.

फाइनल ड्राफ्ट तैयार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को घोषणा पत्र समिति की फाइनल ड्राफ्ट की बैठक हुई. बैठक में घोषणा पत्र समिति के संयोजक पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जाँजगीर में उद्घोष 2024-25 वार्षिक खेल उत्सव का दूसरा दिन

शहरों का विकास कैसे हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में शहरी क्षेत्र के विकास के इस दस्तावेज में प्रदेश वासियों के महत्वपूर्ण सुझाव संकलित किए गए हैं.

नगरी निकाय चुनाव का घोषणा पत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव की मौजूदगी में सोमवार 3 फरवरी को दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जारी किया जाएगा.  घोषणा पत्र समिति के सदस्यों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल कर अंतिम रूप दिया गया. इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, रिकेश सेन, राकेश पांडेय, पूर्व महापौर अंबिका यदु, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रवक्ता दीपक म्हस्के, शशांक शर्मा, उज्जवल दीपक, हेमंत पाणिग्रही मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षकों को दिखाया बाहर का रास्ता

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles