Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी कलाकार को मुंबई में मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार, छॉलीवुड कलाकारों में खुशी का माहौल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज के कलाकार शंकर चंदनानी मुंबई में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं. इसकी खबर से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. मुबंई अंधेरी स्थित मयूर हाल में सोमवार को ये आयोजन किया गया था.

इस आयोजन में फिल्म जगत से जुड़ी तमाम हस्तियों के साथ कैमरे के पीछे अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग भी उपस्थित रहे. अभिनेता ठाकुर, अनुज सिंह और मशहूर फाइट मास्टर टीनू वर्मा ने छत्तीसगढ़ी कलाकार शंकर चंदनानी को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है.

इस मौके पर छत्तीसगढ़ी कलाकार शंकर चंदनानी ने कहा कि मैं आभारी हूं सनातन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह का और दक्ष फाऊंडेशन का, जिन्होंने मुझे इस अवॉर्ड के लिए चुना. वैसे तो मुझे अलग-अलग शहरों से कई अवॉर्ड मिल चुके हैं, पर मुझे दादा साहब फाल्के अवार्ड मिलना गौरव का विषय है.

इसे भी पढ़ें:  शराब से भरा ट्रक पलटा: बिलासपुर से कोरिया भेजी गई थी शराब, बैकुंठपुर के पास हुआ हादसा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles