Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुरशिक्षा – रोज़गारसूरजपुर

छत्तीसगढ़ में 3000 शिक्षकों की खतरे में नौकरी

हाईकोर्ट ने रद्द की नियुक्तियां, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से टीचर्स ने लगाई गुहार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर सहायक शिक्षक दल ने प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निवास जाकर ज्ञापन सौंपा। अपनी मांग रखी जिस पर मंत्री ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी बातों को रखने का भरोसा दिया।

दरअसल, 2 अप्रैल को हाईकोर्ट से एक फैसला आने के बाद करीब 3 हजार से अधिक सहायक शिक्षकों की नौकरी खतरे में आ गई है, जिसमें बीएड से टीचर की नौकरी पाने वालों को हटाने और फिर से चयन कर नौकरी देने का आदेश दिया है।

डीएलएड और बीएड वाले शिक्षकों की हुई थी भर्ती

पिछले साल सहायक शिक्षकों की भर्ती में डीएलएड और बीएड धारी मान्यता प्राप्त किए हुए शिक्षकों की भर्ती हुई थी। हाईकोर्ट ने अपने एक निर्णय में बीएड करने वाले उम्मीदवारों की नियुक्तियां निरस्त कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पेट में पल रहे बच्चे की भी गई जान

सहायक शिक्षकों की नौकरी खतरे में

राज्य शासन को 6 सप्ताह में नई चयन सूची जारी करने को कहा, जिसके बाद से बीएड डिग्री सहायक शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। इन्हीं बातों को लेकर सहायक शिक्षकों का दल मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निवास पर न्याय की गुहार लगाई। इन लोगों ने सरकार से मांग की है कि हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से रखा जाए।

लक्ष्मी राजवाड़े ने शिक्षकों को दिलाया भरोसा

लक्ष्मी राजवाड़े ने ज्ञापन को लेकर भरोसा दिलाया। बताया जा रहा है कि बीएडधारी शिक्षक अलग-अलग जिले के सरकारी स्कूलों में पदस्थ हैं। अचानक नौकरी जाने से बड़ी समस्या होगी।

इसे भी पढ़ें:  भारत माला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला : छत्तीसगढ़ में ED की रायपुर और महासमुंद में 9 ठिकानों पर छापेमारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles