खेलकूद – MEDIA HOUSE MPCG

एशिया कप मैचों के समय में बदलाव, 7:30 नहीं…अब इस वक्त शुरू होंगे मुकाबले
एशिया कप की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। नौ सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा जबकि फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मैचों के समय में बदलाव किया गया है। पहले ये मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होने थे, लेकिन अब शाम 6.30 बजे यानी भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की गर्मी के कारण यह फैसला लिया गया है।

आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया

एशिया कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। ग्रुप ए में इन दोनों टीमों के अलावा यूएई और ओमान की टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे।

ग्रुप ए

ग्रुप बी

भारत

श्रीलंका

पाकिस्तान

बांग्लादेश

यूएई

अफगानिस्तान

ओमान

हांगकांग

The post एशिया कप मैचों के समय में बदलाव, 7:30 नहीं…अब इस वक्त शुरू होंगे मुकाबले appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ओर प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के मुंह से छीनी जीत, भारत ने द ओवल में परचम लहरा ड्रॉ कराई सीरीज
नई दिल्ली। भारत ने द ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन सीरीज ड्रॉ करा ली है। इंग्लैंड को जीतने के लिए 374 रनों की जरूरत थी जो भारत ने इंग्लैंड को बनाने नहीं दिए जबकि ये टीम जीत के बेहद करीब आ गई थी। भारत ने ये मैच छह रनों से जीता और इंग्लैंड को 367 रनों पर ही ढेर कर दिया।

जो रूट और हैरी ब्रूक ने 195 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत से दूर कर दिया था। हालांकि, जैसी ही आकाशदीप ने ब्रूक को आउट किया वहां से भारत ने वापसी की। जो रूट को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेज भारत को राहत की सांस दी। इसके बाद मैच बराबरी का हो गया था।

मैच के चौथे दिन खराब रौशनी के कारण खेल रोक दिया गया था और बारिश आ गई जिसके चलते स्टम्प्स की घोषणा कर दी गई। पांचवें दिन भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बाकी बचे चार विकेट गिरा जीत हासिल की।

सिराज और कृष्णा बने हीरो

पांचवें दिन इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 339 रनों के साथ की। मोहम्मद सिराज ने जेमी स्मिथ को विकेटकीपर ध्रुव जुरैल को आउट कर भारत को मैच में ला दिया। वह दो रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने ही फिर जेमी ओवरटन को अपना शिकार बना इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा दिया। उन्होंने नौ रन बनाए। कृष्णा ने फिर जोश टंग को बिना खाता खोले बोल्ड कर इंग्लैंड का नौंवां विकेट गिरा दिया।

फिर क्रिस वोक्स टूटे हाथ से बैटिंग करने आए, लेकिन दूसरे छोर पर गस एटकिसंन आउट हो गए। सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उन्हें लड़ाई लड़ी जो असफल रही। वह 17 रन बनाकर आउट हुए और भारत ने इंग्लैंड के जीत से महरूम करते हुए अपनी सबसे करीबी जीत हासिल की। टीम इंडिया ने इतने कम रनों से अभी तक कोई मैच नहीं जीता था।

बैकफुट से वापसी

हैरी ब्रूक ने तूफानी पारी खेल भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। उनका विकेट भारत को पहले मिल गया होता, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर मोहम्मद सिराज ने फाइन लेग पर उनका कैच लेने के बाद पैर बाउंड्री से टच कर दिया। ये भारत के लिए इस मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और फिर ब्रूक ने तूफानी रफ्तार में रन बना शतक ठोक दिया। उन्होंने 98 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रन बनाए।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने उनका साथ दिया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी की। रूट ने अपने टेस्ट करियर का 39वां शतक जमाया। उन्होंने 152 गेंदों का सामना कर 12 चौकों की मदद से 105 रन बनाए। इन दोनों की पूरी मेहनत भारतीय गेंदबाजों ने पांचवें दिन पानी फेर दिया।

भारत ने इस मैच की पहली पारी खेली थी और 224 रन बनाए थे। इंग्लैंड के बल्लेबाज पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा चले नहीं थे और पूरी टीम 247 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने अपनी दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के 118, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के 53-53 रनों के दम पर 396 रन बनाए थे और इंग्लैंड को मजबूत स्कोर दिया था जिसे वो हासिल नहीं कर पाई।

The post IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ओर प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के मुंह से छीनी जीत, भारत ने द ओवल में परचम लहरा ड्रॉ कराई सीरीज appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास लेंगे रोहित-कोहली?
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। वहीं वनडे फॉर्मेट से भी उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा है और उनका मानना है कि ये फैसला खिलाड़ी तय करेंगे लेकिन अगर वह ऐसा करेंगे तो उनके इस फैसले के खिलाफ बहस करना मुश्किल होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये दोनों 50 ओवर के क्रिकेट में आखिरी बार दिख सकते हैं। रोहित और कोहली ने आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। कईयों को उम्मीद है कि चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद भी ये दोनों 50 ओवरों के प्रारूप में भी फैसला कर सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने कहा, ”यह पूरी तरह से उन पर निर्भर है। मैं ईमानदार रहूंगा, ये आसान नहीं होने वाला है। 2025 में कोहली ने बल्ले के साथ दमदार प्रदर्शन किया है, जबकि रोहित का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। मैं ये नहीं कहूंगा कि उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। वह फाइनल में शतक बनाकर इसको बदल सकते हैं। किसी ने मुझसे पूछा भी क्या वे संन्यास लेंगे। मैंने कहा मुझे नहीं पता। टी20 विश्व कप के बाद उनका संन्यास का फैसला तार्किक लग रहा था। लेकिन अगर वे टी20 और वनडे दोनों छोड़ देते हैं, तो उनके पास सिर्फ टेस्ट ही बचेगा। क्या वे उसी रास्ते पर चलेंगे? कौन जानता है।”

The post चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास लेंगे रोहित-कोहली? appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप फाइनल
नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए अंडर 19 टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत हुई. भारत ने साउथ अफ्रीका को इस मैच में 9 विकेट से रौंदा. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जो उनके लिए कारगत साबित नहीं हो सका. साउथ अफ्रीका द्वारा दिए 83 रन के लक्ष्य को भारत ने आसानी से 11.2 ओवर में ही हासिल कर लिया.

साउथ अफ्रीका की ओर से कोई भी बैटर अच्छा परफॉर्म नहीं कर सका. पहले बैटिंग करने उतरी जेमा बोथ 16 रन बनाकर आउट हो गई. उनका विकेट शबनम शकील ने लिया. उनके साथ आई सिमोन लॉरेंस 0 पर ही आउट हो गई. उन्हें परुणिका ने आउट किया. तीसरे नंबर पर आई डायरा रामलकन का विकेट आयुषी शुक्ला ने लिया. कप्तान रेनेकी भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और 7 रन बना सकी. साउथ अफ्रीका के लिए सबसे अधिक रन ने बनाए. इस तरह साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए और भारत को रन का टारगेट दिया.

भारत के लिए तृषा ने इस मुकाबले में कुल 3 विकेट अपने नाम किए. सबसे पहले उन्होंने कप्तान रेनेके , माइक वैन वूर्स्ट और शीसी नैडू का विकेट लिया. इसके अलावा वैष्णवी शर्मा ने 2, आयुषी शुक्ला ने 2, परुणिका सिसोदिया ने 2 और शबनक शकील ने अपने नाम 1 विकट किए.

भारत ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

भारत ने 83 रन के आसान से लक्ष्य को सिर्फ 11.2 ओवर में हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरी तृषा और कमालिनी ने शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन उन्हें पहला झटका जी कमालिनी के रूप में लगा जो 8 रन बनाकर आउट हुई. तृषा ने गेंदबाजी के बाद बैटिंग में भी कमाल किया. उन्होंने 33 गेंदों में 44 रन की पारी खेली. उनका साथ सानिका चालके ने दिया. जिन्होंने 22 गेंदों में 26 रन ठोके.

The post भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप फाइनल appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, यशस्वी जायसवाल और अर्शदीप सिंह की एंट्री
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई. इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम चुनी गई. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक होने वाला है.

दुबई में खेलेगा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान के तीन शहर के अलावा दुबई में भी होंगे. भारत अपने मुकाबले दुबई में खेलेगा. वह सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा. भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल होती है, तो फाइनल मुकाबला भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. अगर टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंचती है तो खिताबी मुकाबल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा.

8 साल बाद टूर्नामेंट की वापसी

चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. इनमें से इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने पहले ही टूर्नामेंट के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी है. इस टूर्नामेंट की आठ साल बाद वापसी हो रही है. पिछली बार 2017 में पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में हराया था.

चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा.

The post चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, यशस्वी जायसवाल और अर्शदीप सिंह की एंट्री appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

BREAKING : विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद रविंद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 को कहा ‘अलविदा’
नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली के सन्यास लिए जाने की घोषणा के बाद अब रविंद्र जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. इसके पहले भी भारत में आयोजित एक दिवसीय विश्व कप में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था. ऐसे में जब पीछे आईपीएल में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करने वाले युवाओं की लंबी कतार हो, तब उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने से हो रही किरकिरी के बीच विश्व कप जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट को अलविदा करने का अच्छा मौका है.

क्रिकेट करियर

बात करें दिग्गज खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के क्रिकेट करियर की तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है. रविंद्र जडेजा अबतक टीम इंडिया के लिए 72 टेस्ट, 197 वनडे और 74 टी20 मैच खेल चुके हैं. जडेजा ने 74 मैचौ में 41 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 127.2 के स्ट्राइक रेट के साथ 21.4 के औसत से कुल 515 रन बनाए हैं. उनका अधिकतम स्कोर 46 रहा है.

The post BREAKING : विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद रविंद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 को कहा ‘अलविदा’ appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

डोपिंग केस में फंसे छत्‍तीसगढ़ के दो वेटलिफ्टर-कोच : सीजी वेटलिफ्टिंग संघ ने किया निलंबित
रायपुर। नेशनल प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले दो खिलाड़ी और कोच डोपिंग लेने के मामले में फंस गए हैं। जय भवानी व्यायामशाला की एकता बंजारे और मिथिलेश सोनकर का राष्ट्रीय डोप रोधी एजेंसी ने डोप टेस्ट किया, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया है। रविवार को ओलंपिक दिवस पर नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने दोनों खिलाड़ियों और कोच अजय लोहार को चार सालों के निलंबित करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक एजेंसी ने 19 मार्च को खेलो इंडिया इंटर जोन प्रतियोगिता के दौरान एकता और 9 अक्टूबर को मिथिलेश को औचक रूप से डोप टेस्ट के नमूने लिए थे।

रिपोर्ट में पाया गया है कि,  खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में ताकत बढ़ाने के लिए डोपिंग ली थी, जिसमें स्टेरॉयड शामिल है। दोनों खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर के मैच में गोल्ड मेडल हासिल किया है। पिछले साल सरकार ने कोच को 5 लाख रुपए आर्थिक मदद करने की भी घोषणा की थी। डोप टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद खिलाड़ियों और कोच को भी इसका खामियाजा शर्मिंदगी के साथ-साथ भारतीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन पर प्रतिबंध के रूप में चुकाना पड़ेगा।

दो तरह से लिए जाते हैं डोप के सैंपल

पहले टेस्ट में खिलाड़ी के यूरीन को सैंपल के तौर पर लिया जाता है। इसमें उसके सैंपल को ए और बी बोतलों में रखा जाता है। ए सैंपल के टेस्ट के आधार पर ही खिलाड़ी के निगेटिव और पॉजीटिव होने का पता चलता है। कई बार खिलाड़ी की ओर से विरोध करने पर बी सैंपल का भी टेस्ट होता है। दूसरे टेस्ट में खिलाड़ी के खून का टेस्ट होता है। इसमें भी ए और बी सैंपल बनाए जाते हैं। इसका भी टेस्ट पहले की तरह किया जाता है।

एजेंसी को खिलाड़ियों पर था शक

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने लगातार वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पदकों के अंबार लगाए हैं। एजेंसी को शक था कि प्रतियोगिता में दम दिखाने के लिए डोपिंग का उपयोग किया जा रहा है। यही वजह रही कि एजेंसी ने मिथिलेश का सैंपल रैंडमली लिया, जबकि एकता का टेस्ट प्रतियोगिता के दौरान लिया गया। दोनों के यूरीन में स्टेरॉयड और एनाबॉलिक पाया गया। यह स्टेरॉयड हार्मोन होते हैं, जो मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं और ताकत व ऊर्जा बढ़ाते हैं। इसके सेवन से कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक आने वाले समय में छत्तीसगढ़ से और भी खिलाड़ी डोपिंग मामले में फंस सकते हैं।

सप्लीमेंट्स और एनर्जी ड्रिंक का प्रयोग

खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट्स और एनर्जी ड्रिंक का प्रयोग कर रहे हैं। शॉट टर्म में यह खिलाडियों को अच्छा लगता है, लेकिन आगे चलकर यह खिलाड़ियों की सेहत पर हानिकारक साबित होता है। जांच में खिलाड़ी डोपिंग में भी फंस जाते हैं। लंबे समय के बाद राष्ट्रीय डोप रोधी एजेंसी ने जांच कर खिलाड़ियों को निलंबित किया है।

कोच को किया निलंबित

छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव राजेश जंघेल ने बताया कि , राष्ट्रीय डोप रोधी एजेंसी ने छत्तीसगढ़ के दो वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों का डोपिंग टेस्ट किया था, जो पॉजिटिव पाया गया। एजेंसी ने दोनों को 4 साल के लिए निलंबित किया है। नियमानुसार छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन ने कोच अजय लोहार को भी निलंबित करने का फैसला लिया है।

The post डोपिंग केस में फंसे छत्‍तीसगढ़ के दो वेटलिफ्टर-कोच : सीजी वेटलिफ्टिंग संघ ने किया निलंबित appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग:7 जून से रायपुर में सीसीपीएल छह टीमें होंगी आमने-सामने
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) 7 जून से राजधानी रायपुर में होने जा रही है। पहली बार होने जा रहे इस टूर्नामेंट में टी20 लीग में कुल 6 टीमें आमने-सामने होंगी। इसके लिए रविवार को ट्रॉफी, टी-शर्ट और टीम के नामों की अधिकृत घोषणा की गई। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश रैना इस लीग के ब्रैंड एम्बेसडर बनाए गए हैं। रैना ने इस लीग से अच्छे खिलाड़ियों के निकलने की संभावना जताई है।

6 जून को रैना दोबारा रायपुर आएंगे। हालांकि स्पॉन्सर ने पहले सीजन में ही टूर्नामेंट में रुचि नहीं दिखाई। इस कारण क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत खुद ही टूर्नामेंट कराने का फैसला किया। सीरीज में कुल 6 टीमें बस्तर बाइसन, बिलासपुर बुल्स, रायगढ़ लायन्स, रायपुर रायनोज, राजनांदगांव पैंथर और सरगुजा टाइगर्स की टीम शामिल है। इसमें विजेता टीम को 31 लाख और उपविजेता टीम को 21 लाख रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी।

अमनदीप रायपुर कप्तान सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारण

16 जून तक आयोजित सीसीपीएल में रायपुर रायनोज की कमान छत्तीसगढ़ के सीनियर क्रिकेटर अमनदीप खरे को दी गई है। वहीं, बिलासपुर ब​ुल्स में आईपीएल में झंडा गाड़ चुके शशांक सिंह कप्तानी करते नजर आएंगे। राजनांदगांव पैंथर के कप्तान अजय मंडल होंगे। इनके अलावा बस्तर बाइसन के कप्तान शशांक सिंह, रायगढ़ लायन के कप्तान शुभम अग्रवाल और सरगुजा टाइगर्स की कप्तानी आशुतोष सिंह को दी गई है। इस पूरी सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स में होगा।

The post छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग:7 जून से रायपुर में सीसीपीएल छह टीमें होंगी आमने-सामने appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

बिलासपुर की पूनम ने यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड:विश्व में बढ़ाया भारत का मान
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेलवे जोन के अंतर्गत कार्यरत पूनम ने 27 अप्रैल से 7 मई 2024 तक कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित ASBC एशियन अंडर-22 और यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है।

अकाउंट असिस्टेंट के पद पर रहते बॉक्सिंग चैंपियन बनीं

अकाउंट असिस्टेंट के पद पर रहते बॉक्सिंग चैम्पियन बनीं

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम जोन मुख्यालय, बिलासपुर के अकाउंट विभाग में अकाउंट असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले भी पूनम कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में देश और भारतीय रेलवे का परचम लहरा चुकी हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हमेशा से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है।

चैम्पियनशिप जीतने पर जीएम ने दी शुभकामनाएं

रेलवे द्वारा खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के कारण ही विभिन्न राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी देश एवं भारतीय रेलवे नाम निरंतर रोशन कर रहे हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि पर महाप्रबंधक ने शुभकामनाएं दी हैं।

The post बिलासपुर की पूनम ने यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड:विश्व में बढ़ाया भारत का मान appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

T20 World Cup 2024 : टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किनको मिली जगह
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या के कंधों पर रखी गई है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए चयनकर्ताओं ने 2 विकेटकीपर खिलाड़ियों का चुनाव किया है. इसमें ऋषभ पंत और संजु सैमसन का नाम शामिल है.

इन स्टार खिलाड़ियों को नही मिला मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चयनकर्ताओं ने कई बड़े खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया है. इसमें केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, रवि बिश्नोई, रविचंद्रन अश्विन और दीपक हुडा जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं. मौजूदा समय में ये स्टार खिलाड़ी देश के प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं. इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने आगामी टूर्नामेंट के लिए इनके नाम में दिलचस्पी नहीं दिखाई है.

राहुल और ईशान का चयन न होना हैरानी भरा

केएल राहुल और ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के स्क्वाड में शामिल नहीं किया जाना हैरानी भरा फैसला नजर आ रहा है. दरअसल, दोनों स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन हाल के दिनों में काबिले तारीफ रहा है. इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उनके नाम पर विचार नहीं किया है.

मौजूदा समय में ये दोनों स्टार खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं. यहां उन्होंने अबतक बेहतरीन प्रदर्शन भी किया है. राहुल ने अपनी टीम के लिए टूर्नामेंट में अबतक कुल 9 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 9 पारियों में 42.00 की औसत से 378 रन निकले हैं. यहां उनका स्ट्राइक रेट 144.27 का है. जारी टूर्नामेंट में वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में 7वें पायदान पर काबिज हैं.

वहीं बात करें ईशान किशन के बारे में तो उन्होंने आईपीएल 2024 में अबतक कुल 9 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 9 पारियों में 23.56 की औसत से 212 रन निकले हैं. किशन का स्ट्राइक रेट 165.62 का है.

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) , संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

रिजर्व खिलाड़ी

शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान

The post T20 World Cup 2024 : टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किनको मिली जगह appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.